विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi News: घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत; सीसीटीवी में कैद

Published: Sun, 15 Sep 2024 10:30 PM (IST)

मंडी शहर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। महिला पुलिस थाने के बाद अब पुलघराट क्षेत्र के पास ...और पढ़ें

Mandi News: घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत।
Mandi News: घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत।

जागरण संवाददाता, मंडी। शहर में अब तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। महिला पुलिस थाना के बाद अब पुलघराट क्षेत्र के पास एक तेंदुआ देखा गया है। यह तेंदुआ एक घर के आंगन तक शिकार की तलाश में पहुंच गया था। इसके आंगन तक आने की हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलघराट के आस पास के इलाकों मे यह तेंदुआ था। यहां स्थित एक घर की पौढ़ियों को चढ़कर यह आंगन की ओर गया। इसके आने की पूरी रिकार्डिंग हुई लेकिन वापसी की नहीं। ऐसे में अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शिकार की तलाश में घर के आंगन तक आ गया था।

वहीं शहर के दो हिस्सों में दो बार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इससे पहले भी पुलघराट के साथ लगती कांगणीधार में तेंदुए देखे जाते रहे हैं। ऐसे में अब इसके घर तक आने की वीडियो प्रसारित होने के बाद अब लोग शाम को घर से निकलने से डर रहे हैं।

उधर वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि रात के अंधेरे में अकेले न निकलें। किसी तरह की भी हलचल होने पर विभाग को सूचना दें।