विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: 'पहले प्रदेश से बोला झूठ, अब मातृशक्ति के साथ...', जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को घेरा

Published: Thu, 08 Feb 2024 06:22 PM (IST)

Himachal Pradesh Politics नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्‍होंने सरकार पर ...और पढ़ें

जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को घेरा (फाइल फोटो)
जयराम ठाकुर ने सुक्‍खू सरकार को घेरा (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पहले झूठ का सहारा लिया। सत्ता में आने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। अब सरकार प्रदेश की माताओं बहनों से छल कर रही हैं। चुनाव में प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दी, अब सरकार बनने के बाद सिर्फ गोल-मोल कर रही है।

माताओं-बहनों को नहीं मिल रही सम्‍मान निधि- जयराम

उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि उसने महिलाओं को 1500 देने की गारंटी पूरी कर दी है। यह गारंटी पूरी करना नहीं बल्कि माताओं-बहनों के साथ छल करना है। सरकार लाहौल-स्पीति की माताओं बहनों को 1500 रुपए देने की घोषणा करके कहती है की गारंटी पूरी हो गई। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश की बाकी माताओं-बहनों का क्या दोष है जो उन्हें यह सम्मान निधि नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें: Himachal: शिमला में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों को भरने का लक्ष्य, हिमाचल के निवासी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के पहले कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं ने बड़ी-बड़ी बातें की। एक से एक झूठी गारंटियां और वादे किए। सत्ता में आने के बाद खामोश हो गए। कांग्रेस ने चुनाव के पहले कुछ कहा ही न हो।

कांग्रेस प्रदेश के साथ कर रही छल- जयराम ठाकुर

भाजपा ने बार-बार उनके द्वारा किए गये बड़े-बड़े वादों के बारे में सवाल उठाने और उनकी गारंटियां पूरी करने के लिए सड़क से सदन तक दबाव बनाए तो कांग्रेस प्रदेश के लोगों के साथ छल करना शुरू कर दिया। एक चौथाई कार्यकाल बीत जाने के बाद सरकार को अपने गारंटी की याद आई। लेकिन हर बार की तरह कांग्रेस ने यहां भी गोल-मोल और हेरफेर करना शुरू कर दिया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों की महिलाओं को इस सम्मान निधि के लिए चुना गया।

यह भी पढ़ें: Shimla News: घंटों लाइन में लग रहे मरीज, डेंटल कॉलेज में कंप्यूटर खराब होने से फूटी आफत; पर्ची के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार