विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla News: घंटों लाइन में लग रहे मरीज, डेंटल कॉलेज में कंप्यूटर खराब होने से फूटी आफत; पर्ची के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

Published: Thu, 08 Feb 2024 04:21 PM (IST)

Himachal शिमला में डेंटल कॉलेज में इलाज करवाने आए मरीजों को सुबह के समय यहां पर दिक्कतों का सामना करना ...और पढ़ें

डेंटल कॉलेज में कंप्यूटर खराब होने से फूटी आफत; पर्ची के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
डेंटल कॉलेज में कंप्यूटर खराब होने से फूटी आफत; पर्ची के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार

HighLights

  1. डेंटल कॉलेज में इलाज करवाने आए मरीजों को सुबह परेशानी झेलनी पड़ी
  2. अस्पताल में पर्ची काटने के लिए मरीजों को बहुत ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा था
  3. अस्पताल में मरीजों को हर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है

जागरण संवाददाता, शिमला। डेंटल कॉलेज में इलाज करवाने आए मरीजों को सुबह के समय यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर कंप्यूटर खराब हो गया था। इसके कारण मरीजों को अस्पताल में पर्ची काटने के लिए भटकते रहें।

कम्प्यूटर खराब होने की वजह से मरीज हुए परेशान

अस्पताल में पर्ची काटने के लिए मरीजों को बहुत ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा था। कंप्यूटर खराब होने की वजह से यहां पर मरीजों की लंबी लाइन लग गए थी। डेंटल कॉलेज में दूर दराज से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते है। समय पर पर्ची न कटने की वजह से मरीजों का इलाज नहीं हो पाया।

इसके कारण सबसे ज्यादा दिक्कत उन मरीजों को यहां पर करनी पड़ी जो शिमला के बाहर से अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आए थे। इन मरीजों का समय पर इलाज ना होने के कारण घर जाने के लिए देरी हो रही थी।

सुबह से ही खराब था कम्प्यूटर

डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डाक्टर आशु गुप्ता ने बताया कि सुबह के कंप्यूटर में खराब आई थी। उसी समय टेक्नीशियन को बुलाकर इसे ठीक कर दिया था। इसके बाद यहां पर मरीजों की पर्ची को काटा जा रहा है। अस्पताल में किसी भी मरीज को बिना इलाज के नहीं भेजा है। अस्पताल में मरीजों को हर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Himachal: युवा कस लें कमर! रामपुर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी वन मित्र भर्ती प्रक्रिया, जानें पूरा टाइम-टेबल

यह भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में ई-सिगरेट पर लगा बैन, बेचते या पीते पकड़े गए तो खैर नहीं, लगेगा तगड़ा जुर्माना