विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: शिमला में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों को भरने का लक्ष्य, हिमाचल के निवासी ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 08 Feb 2024 04:29 PM (IST)

Shimla News उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने वीरवार को शिमला शहर के आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के संदर्भ ...और पढ़ें

शिमला में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों को भरने का लक्ष्य
शिमला में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों को भरने का लक्ष्य

HighLights

  1. शहर में वार्ड स्तर पर नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
  2. उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस बाबत जानकारी प्राप्त करवाई
  3. आपदा प्रबंधन के कार्यों को मजबूती प्रदान की जाएगी: उपायुक्त अनुपम कश्यप

जागरण संवाददाता, शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को शिमला शहर के आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के संदर्भ में बैठक ली। उन्होंने बताया कि शिमला शहर में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के 824 पदों का लक्ष्य रखा गया है और इन्हें मुख्यालय सेवा, संचार सेवा, वार्डन सेवा, हतहत सेवा, बचाव एवं राहत सेवा, अग्निशमन सेवा, प्रशिक्षण सेवा, यातायात सेवा, आपूर्ति सेवा, कल्याण सेवा व शव निपटान सेवा के लिए तैयार किया जाएगा और आपदा प्रबंधन के कार्यों को मजबूती प्रदान की जाएगी।

आपदा प्रबंधन के ढांचे को किया जाएगा मजबूत

उन्होंने बताया कि शिमला शहर में वार्ड स्तर पर नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और आपदा प्रबंधन के ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार रह सके।

इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

उन्होंने बताया कि जो नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसकी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए और वह शिमला शहर का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0177-2652753 पर संपर्क कर सकते हैं।

कमांडेंट होमगार्ड नवीता शर्मा ने उपायुक्त को नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवियों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की और विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

यह भी पढ़ें- Himachal First Robotic Lab: बच्‍चों के लिए अब विज्ञान पढ़ना होगा आसान, हिमाचल के इस जिले में बनेगी पहली रोबोटिक लैब

यह भी पढ़ें- Himachal: हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में ई-सिगरेट पर लगा बैन, बेचते या पीते पकड़े गए तो खैर नहीं, लगेगा तगड़ा जुर्माना