विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली पर मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट बने पसंद, 300 से 3000 रुपये तक आकर्षक गिफ्ट पैक बाजार में उपलब्ध

By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:45 AM (IST)

दिवाली पर मिठाइयों की जगह ड्राई फ्रूट उपहार के तौर पर पहली पसंद बन गए हैं, ये स्वास्थ्यकर और लंबे ...और पढ़ें

दिवाली पर मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट पैक की खूब डिमांड है। जागरण

दिवाली पर मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट पैक की खूब डिमांड है। जागरण

HighLights

  1. दिवाली पर ड्राई फ्रूट्स उपहार के रूप में पहली पसंद।

  2. स्वास्थ्यकर और लंबे समय तक चलने के कारण मांग बढ़ी।

  3. बादाम, पिस्ता सहित ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में बढ़ोतरी।

जागरण संवाददाता, शिमला। दिवाली पर अपनों को उपहार देने के लिए इस बार लोगों की पहली पसंद मिठाई के बजाय ड्राई फ्रूट बने हैं। बाजार में ड्राई फ्रूट के आकर्षक गिफ्ट पैक की खूब मांग है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए 300 से लेकर 3000 रुपये तक के आकर्षक बाक्स तैयार किए हैं। बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और किशमिश सहित कई तरह के ड्राई फ्रूट की पैकिंग की गई है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग 1500 से 2000 रुपये तक के गिफ्ट पैक की है।

ड्राई फ्रूट कर रहे भेंट

लोग रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को दिवाली की शुभकामना देने के साथ ड्राई फ्रूट के पैक भेंट कर रहे हैं। मिठाई की तुलना में ड्राई फ्रूट को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी लोग इसे बेहतर उपहार मान रहे हैं। यही वजह है कि इस बार गिफ्टिंग के ट्रेंड में ड्राई फ्रूट ने खास जगह बनाई है।

बादाम की कीमतों ने बढ़ाया बजट

ड्राई फ्रूट खरीदना पिछले साल के मुकाबले महंगा पड़ रहा है। खासकर बादाम के दाम में तेजी आने से ग्राहकों का बजट बिगड़ा है। पिछले साल करीब 800 रुपये में मिलने वाला बादाम अब 1200 से 1400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पिस्ता 1800 रुपये से 2400 रुपये प्रति किलो और काजू 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में उपलब्ध है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद त्योहार के चलते खरीदारी जारी है।

रंग-बिरंगे बॉक्स और अलग-अलग पैकिंग आकर्षण 

दुकानदारों ने ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए छोटे और बड़े दोनों तरह के गिफ्ट पैक तैयार किए हैं। आकर्षक रंगों वाले बाक्स, सजावटी पैकिंग और अलग-अलग ड्राई फ्रूट के कांबिनेशन लोगों को लुभा रहे हैं। कई ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार भी पैकिंग करवा रहे हैं। बाजार में दिवाली के नजदीक आने के साथ ड्राई फ्रूट की खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी के दाम में गिरावट से दिवाली और धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग शुरू, ज्वेलर्स लाए स्पेशल ऑफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।