विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में ब्लू व्हेल गेम से पहली मौत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 10:23 AM (IST)

अमित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मां मैं मर रहा हूं। मुझसे कोई प्यार नहीं करता। इसलिए मैं जा रहा हूं।

हिमाचल में ब्लू व्हेल गेम से पहली मौत
हिमाचल में ब्लू व्हेल गेम से पहली मौत

शिमला, जागरण संवाददाता। ब्लू व्हेल गेम के जाल में फंसकर दस साल के छात्र की मौत हो गई। छात्र ने फंदा लगाकर जान दी। मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। हिमाचल में ब्लू व्हेल के कारण मौत का पहला मामला है। शिमला जिला के देहा बलसन क्षेत्र के बागड़ी गांव का अमित शर्मा गुरुकुल पब्लिक स्कूल देहा में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे के करीब घर पहुंचा था। उनके घर में मिस्त्री काम कर रहा है। अमित मिस्त्री के मोबाइल को लेकर स्टोर में चला गया। साढ़े पांच बजे के करीब

परिजन उसे आवाजें लगाने लगे। कोई जवाब न मिलने पर परिजन स्टोर में पहुंचे। वहां अमित फंदे से लटका था। पुलिस मिस्त्री से पूछताछ कर रही थी।

 

अमित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मां मैं मर रहा हूं। मुझसे कोई प्यार नहीं करता। इसलिए मैं जा रहा हूं। मुझे अब आप नहीं देख पाओगे। मैं अपनी नस नहीं काटूंगा। मैं इससे भी बड़ी सजा दे रहा हूं। मैं फांसी का फंदा लगा रहा हूं। सुसाइड नोट में 11 पजल गेम बनाई गई है। ए से लेकर एम तक अंग्रेजी के शब्द लिखे हुए हैं।  

 

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। नोट पर लिखाई अमित की है या किसी और की। यह फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुसाइड नोट कब लिखा गया। इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही पता चलेंगे।

 

ब्लू व्हेल थ्योरी पर पुलिस को संदेह

ब्लू व्हेल गेम में शरीर को हानि पहुंचानी होती है। नस काटनी होती है या ब्लू व्हेल का निशान बनाना होता है, लेकिन अमित के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। ऐसे में ब्लू व्हेल की थ्योरी पर पुलिस को संदेह है।

 

यह भी पढ़ें: ब्लू व्हेल- न खेलें बच्चे, अभिभावक रहें सतर्क