विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूखी ठंड से ठ‍िठुरा ह‍िमाचल, अभी राहत की उम्‍मीद नहीं

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 02 Nov 2016 12:06 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2016 12:18 PM (IST)

ह‍िमाचल के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण क्षेत्र में सर्द हवाएं चलने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान नीचे गिर रहा है।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण क्षेत्र में सर्द हवाएं चलने से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान नीचे गिर रहा है। उस पर बारिश न होने से शिमला सहित अन्य इलाकों में सूखी ठंड का प्रकोप है, जिससे आने वाले दिनों में भी कोई राहत मिलने की संभावना नहीं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चार नवंबर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में बीते एक पखवाड़े से यहां के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। इसके चलते राज्य में रातें सर्द हो गई हैं। दिन के समय भी लगातार ठंडी हवाएं चल रही हैं।

पढ़ें: हिमाचल : पानी होने लगा कम, बिजली उत्पादन में आने लगी कमी

प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पर्यटन क्षेत्र मनाली, धर्मशाला, चायल व कसौली के अलावा बड़ोग व डगशाई जैसे पहाड़ी इलाकों में सर्दी का अधिक प्रकोप है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि राज्य में कई स्थानों में रात होते ही तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। नवंबर महीने के शुरू में ही सर्दी के इस तेवर को मौसम विशेषज्ञ आने वाले समय में और अधिक आंक रहे हैं, उस पर बारिश न होने से सूखी ठंड भी बीमारियों को न्यौता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश की भी संभावना नहीं, जबकि ठंड यूं ही बढ़ती रहेगी। बताया गया कि आने वाले दिनों में हवा की गति दो से छह किमी प्रति घंटा रहेगी और आसमान बादलों से ढका रहेगा। इसके चलते औसत सापेक्षित आद्र्रता 32 से 72 फीसद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पढ़ें: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ, अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आगामी 4 नवंबर तक राज्य के किसी भी क्षेत्र में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। जबकि चार नवंबर को राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हिमपात के साथ बारिश होने की संभावना है जिससे राज्य के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि पांच नवंबर को राज्य में फिर से मौसम साफ हो जाएगा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।