विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla: 'केंद्र अभी तक हिमाचल को करोड़ों रुपये कर चुकी प्रदान', राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 15 Dec 2023 01:00 PM (IST)

Shimla News भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल को मोदी सरकार द्वारा दी गई राशि को गिनवाया ...और पढ़ें

राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि (फाइल फोटो)
राजीव बिंदल ने गिनवाई मोदी सरकार से मिली आपदा राशि (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसंबर 2022 से अभी तक 3378 करोड़ 9 लाख 65 हजार 384 रु केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को भेजे गए हैं। यह राशि वह है जो केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए सीधा अनुभाग की है।

अभी इस राशि के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, पोषण योजना, शिक्षा अभियान जैसी किसी भी प्रकार की सामाजिक, विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं जोड़ी गई है।

भारत सरकार द्वारा भेजे अनुभाग- बिंदल

बिंदल ने कहा की भारत सरकार द्वारा अनुभाग हिमाचल प्रदेश को भेजे हैं। इसमें राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि-1 के अंतर्गत 42 करोड़ 80 लाख रु 16 मई-एम 2023, अन्य डीएम परियोजनाएं (स्कूल सुरक्षा सहित)-1 के अंतर्गत 5 लाख 7 हजार रु 25 मई 2023, राजस्व हानि के लिए राज्यों को मुआवजा-1 के अंतर्गत 29 करोड़ 11 लाख रु 22 जून 2023, एसडीआरएफ-1 के अंतर्गत 180 करोड़ 40 लाख रु 10 जुलाई 2023 को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली बोर्ड के पास मीटर खत्‍म, बाजार से हजारों रुपये में खरीदने को मजबूर लोग; ठियोग में 300 से ज्‍यादा मामले लंबित

किस दिन कितने दिए गए रुपये

एसडीआरएफ-2 के अंतर्गत 180 करोड़ 40 लाख रु 17 जुलाई 2023, राज्य को विशेष सहायता हेतु योजना-1 के अंतर्गत 553 करोड़ 36 लाख 10 हजार रु 26 जुलाई 2023, चुनाव-1 के अंतर्गत 25 करोड़ 98 लाख 23 हजार 101 रु 24 जुलाई 2023, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ)-1 के अंतर्गत 189 करोड़ 27 लाख रु 7 अगस्त 2023, राज्य को विशेष सहायता हेतु योजना-2 के अंतर्गत 25 करोड़ रू 10 अगस्त 2023 प्राप्‍त हुए।

वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड(एनडीआरएफ)-2 के अंतर्गत 200 करोड़ रू 21 अगस्त 2023, राजस्व घाटे के लिए राज्यों को मुआवजा-2 के अंतर्गत 58 करोड़ 89 लाख 13 हजार रु 14 सितंबर 2023, ग्रामीण स्थानीय निकाय अनुदान-1 के अंतर्गत 52 करोड़ 59 लाख 62 हजार रु 27 अक्टूबर 2023, राज्य को विशेष सहायता हेतु योजना-3 के अंतर्गत 66 करोड़ रु 10 नवंबर 2023 को हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हुए।

इस वित्तीय वर्ष 2023-2024 में केंद्र से प्रदेश को आई कुल राशि 1603 करोड़ 86 लाख 15 हजार 101 रु इसके अतिरिक्त 12 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।

हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने भेजे हैं अनुभाग

बिंदल ने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की सरकार 11 दिसंबर 2022 को बनी थी, इस दृष्टि से मार्च 2023 से पहले अनुभाग हिमाचल प्रदेश को केंद्र ने भेजे हैं वो कुछ इस प्रकार है। राज्य को ऋण के रूप में विशेष सहायता हेतु योजना-2 के अंतर्गत 50 करोड़ 14 दिसंबर 2022, राज्य को ऋण के रूप में विशेष सहायता हेतु योजना-3 के अंतर्गत 42 करोड़ 15 दिसंबर 2022, शहरी स्थानीय निकाय अनुदान-4 32 करोड़ 40 लाख रु 24 जनवरी 2023, शहरी स्थानीय निकाय अनुदान-5 48 करोड़ 60 लाख रु 31 जनवरी 2023, राज्य को ऋण के रूप में विशेष सहायता हेतु योजना-4 के अंतर्गत 69 करोड़ 99 लाख रु 8 फरवरी 2023, राजस्व हानि के लिए राज्य को मुआवजा -3 के अंतर्गत 228 करोड़ 80 लाख 95 हजार रु 23 फरवरी 2023 को प्राप्‍त हुए।

इतनी राशि हुई प्राप्‍त

साथ ही ग्रामीण स्थानीय निकाय अनुदान-5 के अंतर्गत 65 करोड़ 80 लाख रु 2 मार्च 2023, ग्रामीण स्थानीय निकाय अनुदान-6 के अंतर्गत 98 करोड़ 70 लाख रु 9 मार्च 2023, राज्य को ऋण के रूप में विशेष सहायता हेतु योजना-5 के अंतर्गत 332 करोड़ रु 14 मार्च 2023, एनडीआरएफ-2 के अंतर्गत 14 करोड़ 26 लाख रु 17 मार्च 2023, राज्य आपदा शमन निधि-1 के अंतर्गत 42 करोड़ 80 लाख रु 31 मार्च 2023, चुनाव -2 के अंतर्गत 34 करोड़ 14 लाख 55 हजार 283 रु की राशि 31 मार्च 2023, शहरी स्थानीय निकाय अनुदान-6 के अंतर्गत 48 करोड़ 60 लाख रु 31 मार्च 2023, शहरी स्थानीय निकाय अनुदान-7 के अंतर्गत 32 करोड़ 40 लाख रु 31 मार्च 2023 को प्राप्त हुए। 11 दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई कुल राशि : 1140 करोड़ 50 लाख 50 हजार 283 रु आए।

यह भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल होंगे मंत्री विक्रमादित्य, FB पोस्ट पर दी जानकारी; PM सहित 7000 VVIP को न्योता

जनता को गुमराह करने से नहीं मिलने वाला कुछ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार को केवल मात्र झूठ बोलने की आदत है और अगर केंद्र किसी भी प्रकार की मदद हिमाचल प्रदेश की करता है तो तथ्यों का झोटलाने का प्रयास करते है कांग्रेस सरकार के नेता। आज जो हमने आपको राशि के आंकड़े बताए है यह कोई छोटी-मोटी नहीं है, इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को केंद्र सरकार का आभारी होना चाहिए। जनता को गुमराह करने से कांग्रेस पार्टी को कुछ नहीं मिलने वाला।