विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: विधानसभा में जैसे ही पहुंचे छह बागी विधायक, कांग्रेसियों ने किया जमकर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Published: Wed, 28 Feb 2024 03:54 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के लिए जैसे ही छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक विधानसभा गेट पर ...और पढ़ें

विधानसभा में जैसे ही पहुंचे छह बागी विधायक, कांग्रेसियों ने किया जमकर हंगामा।
विधानसभा में जैसे ही पहुंचे छह बागी विधायक, कांग्रेसियों ने किया जमकर हंगामा।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सरकार के खिलाफ राज्यसभा चुनाव में मतदान करने वाले 6 कांग्रेसी विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का काफिला जैसे ही विधानसभा गेट के पास पहुंचा तो कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, इस दौरान माहौल काफी गर्मा गया।

विधानसभा को आने वाले सभी एंट्रियों को बंद कर दिया, विधानसभा के सामने कनेड़ी चौक पर सभी विधायकों के वहां लगभग 10 मिनट तक वहीं रुक गए। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी होती रही। कुछ समय के बाद विधायकों के लिए गेट खोले और उन्हें अंदर आने दिया। इस दौरान आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए गेट को पूरी तरह से बंद कर दिए। विधानसभा में प्रवेश के लिए एक समय तो कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की की भी नौबत आ गई थी। हर गेट पर यही हालात रहे, कार्यकर्ता व आम लोग विधानसभा गेट के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Himachal: आठ मिनट तक पूर्व विधायक को पीटते रहे हमलावर, CCTV फुटेज आया सामने; गाड़ियों में लाए थे अपने साथ कई हथियार

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की

पुलिस और सुरक्षा कर्मचारी अंदर आने से रोक रहे थे। यह स्थिति लगभग आधे घंटे तक चली रही, बाहर के गेट से लेकर अंदर के गेट सभी जगह पर ऐसे ही हालात रहे। लगातार कार्यकर्ताओं पुलिस के लोगों के बीच में धक्का-मुक्की होती रही। विधानसभा के अंदर प्रवेश के लिए बहसबाजी होती रही।

विरोध के चलते मुख्य गेट से ही दी गई एंट्री

विधानसभा में एंट्री के लिए सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया था। परिसर में एंट्री के लिए और दिन अन्य गेट खुले रहते थे। उन्हें भी आज बंद कर दिया गया था। महज मुख्य गेट से ही लोगों को एंट्री दी जा रही थी। इसके अलावा सभी को एंट्री यानी की प्रवेश की सुविधा नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 'MLA हमारे पास खुद आ रहे हैं...', हिमाचल सियासी संग्राम के बीच बोले हर्ष महाजन- प्रताड़ित हैं कांग्रेस विधायक