अनुराग ठाकुर ने कबड्डी खिलाड़ियों को वीडियो कॉल कर दी बधाई, गूंजे भारत माता की जय के नारे; बोले- मस्तक ऊंचा किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम को वीडियो कॉल ...और पढ़ें

अनुराग ठाकुर कबड्डी खिलाड़ियों से वीडियो कॉल पर बात करते हुए।
HighLights
अनुराग ठाकुर ने महिला कबड्डी टीम को वीडियो कॉल पर बधाई दी।
टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
हिमाचल की चार बेटियों ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जागरण टीम, धर्मशाला। एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को वीडियो कॉल कर बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने टीम की कप्तान हिमाचल के सिरमौर की निवासी पुष्पा राणा व अन्य खिलाड़ियों से बात की। अनुराग ने जैसे ही टीम को बधाई दी, सभा स्थल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
अनुराग ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन देश का मान बढ़ाया है। विजेता खिलाड़ियों को बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
भारत ने गोल्ड मेडल जीता, बेटियों ने दिल
अनुराग ने इंटरनेट मीडियो पर पोस्ट साझा कर भी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आज भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर हम सभी को गर्व से भर दिया है। अपने इस पूरे सफ़र में टीम इंडिया अजेय रही और हमारे हिमाचल की 4 बेटियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपने शानदार खेल से हर हिमाचली का मस्तक हिमालय की तरह ऊंचा कर दिया है। भारत की बेटियां, भारत का अभिमान।
