विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शिमला के बाद मंडी में भी कांग्रेस का तानाशाही रवैया', अनुराग ठाकुर बोले; क्या हिंदू शांति से प्रदर्शन भी नहीं कर सकता?

Published: Fri, 13 Sep 2024 08:18 PM (GMT+05:30)

शिमला के बाद मंडी में मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों के द्वारा किए गए प्रदर्शन पर सरकार की बलपूर्वक कार्रवाई ...और पढ़ें

मंडी में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा। (फाइल फोटो)
मंडी में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला
  2. कहा- क्या कांग्रेस सरकार में हिंदू प्रदर्शन भी नहीं कर सकता?
  3. कांग्रेस पार्टी तानाशाही मानसिकता से नहीं आ पा रही बाहर

जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के बाद मंडी में मस्जिद को लेकर हुए प्रदर्शन के खिलाफ सुक्खू सरकार की कार्रवाई को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमला बोला है।

उन्होंने शुक्रवार को मंडी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे स्थानीय जनता पर सरकार की बलपूर्वक कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसमें कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं चोटिल हुए हैं। हमीरपुर सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तानाशाही मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रही है।

'शिमला के बाद मंडी में बलपूर्वक कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण'

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि संजौली के बाद मंडी में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बलपूर्वक कार्रवाई अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज, वॉटर कैनन का प्रयोग, प्रदर्शनकारियों को जेल भेजना आम बात है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में मस्जिदों पर बवाल! पहले शिमला फिर मंडी और अब बिलासपुर में अवैध निर्माण पर विवाद शुरू

कांग्रेस सरकार द्वारा शासन-प्रशासन का जनभावना के खिलाफ दुरुपयोग किया जाता है। संजौली में जन आक्रोश व व्यापारियों के व्यापक रोष के बाद भी कांग्रेस सरकार की आंखें नहीं खुलीं। स्वस्थ लोकतंत्र में आखिर जनता को विरोध करने से क्यों रोका जा रहा है।

'क्या कांग्रेस राज में हिंदू समाज प्रदर्शन भी नहीं कर सकता?'

उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठनों ने आखिर ऐसा क्या गुनाह कर दिया कि बल प्रयोग करने जरूरत पड़ रही है। क्या कांग्रेस राज में अब हिंदू समाज अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकता है।

हिमाचल में आए दिन इस तरह की घटनाएं और इससे उपजे हालात चिंता का विषय हैं। मंडी और संजौली प्रकरण में बनी नई परिस्थियों की गहराई में जाने की आवश्यकता है। इसके क्या कारण रहे, इसका भी फैक्ट चेक होना बहुत जरूरी है। कांग्रेस सरकार डरा-धमका कर जनभावना को अपने अहंकार तले कुचलना चाहती है।

यह भी पढ़ें- Mandi Mosque Case: शिमला के बाद मंडी में मस्जिद विवाद, प्रदर्शनकारियों ने जुमे के दिन जेल रोड पर किया हनुमान चालीसा का पाठ