विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबिका सोनी ने सराही वीरभद्र व सुक्खू की कार्यप्रणाली

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 01:34 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 01:40 PM (IST)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की कार्यप्रणाली की सराहना की है

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी अंबिका सोनी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की कार्यप्रणाली की सराहना की है। शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शुरू हुए जनरल हाउस में भाग लेने पहुंची अंबिका सोनी ने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के ही नहीं बल्कि देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल है तथा उनके नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने अब तक जनता के साथ किए गए 90 प्रतिशत वादों को पूरा कर दिया है।

पढ़ें: कांग्रेस का जनरल हाउस शुरू, हंगामापूर्ण रहने के आसार

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू की कार्यप्रणाली की भी सराहना करते हुए कहा कि सुक्खू संगठन के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। अंबिका सोनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव वीरभद्र सिंह व विद्या स्टोक्स सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

पढ़ें: भाजपा व आरएसएस से नहीं, राष्ट्र से जुड़ी है सेना : आनंद शर्मा