दिल्ली से शिमला और धर्मशाला के बीच हवाई सेवा का विंटर शेड्यूल जारी, उड़ानों के समय में किया गया बदलाव
तकनीकी व्यवधान के बाद दिल्ली-शिमला-धर्मशाला रूट पर एलायंस एयर की हवाई सेवाएं रविवार से फिर शुरू हो गईं। सर्दियों के ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश सर्दी के मौसम में फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
दो दिन बाद दिल्ली-शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा बहाल हुई।
तकनीकी व आपरेशनल कारणों से उड़ानें प्रभावित थीं।
सर्दियों के लिए उड़ानों का नया शेड्यूल जारी किया गया।
राज्य ब्यूरो, शिमला। नई दिल्ली-शिमला-धर्मशाला रूट पर एलायंस एयर की हवाई सेवाएं दो दिन के व्यवधान के बाद रविवार से पुनः सुचारू हो गईं। तकनीकी व आपरेशनल कारणों से बीते दो दिनों से यह सेवा प्रभावित चल रही थी, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। रविवार सुबह उड़ानों का संचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
रविवार सुबह नई दिल्ली से एलायंस एयर का विमान शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उतरा। इसके बाद विमान ने शिमला से धर्मशाला के लिए उड़ान भरी। धर्मशाला से वापसी के बाद यही फ्लाइट शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।
23 यात्री पहुंचे
सेवा बहाली के पहले दिन शिमला हवाई अड्डे पर आगमन की दो उड़ानों के जरिए 23 यात्री पहुंचे, जबकि दो प्रस्थान उड़ानों से 28 यात्रियों ने अपने गंतव्य के लिए यात्रा की।
विंटर सीजन के लिए बदला उड़ानों का समय
सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही एलायंस एयर ने इस रूट पर उड़ानों की समय सारिणी (विंटर शेड्यूल) में संशोधन किया है। अब उड़ानों का संचालन नए समय के अनुसार किया जाएगा।
ये रहेगी टाइमिंग
- नई दिल्ली से शिमला, सुबह 7:40 बजे प्रस्थान, सुबह 8:50 बजे शिमला आगमन
- शिमला से धर्मशाला, सुबह 9:15 बजे प्रस्थान, सुबह 10:05 बजे धर्मशाला आगमन
- धर्मशाला से शिमला, सुबह 10:30 बजे प्रस्थान, सुबह 11:20 बजे शिमला आगमन
- शिमला से नई दिल्ली, सुबह 11:45 बजे प्रस्थान, दोपहर 12:55 बजे नई दिल्ली आगमन
यह भी पढ़ें: दिवाली और छठ पर हिमाचल के ऊना से चलाई जाएं विशेष ट्रेन, दिल्ली सहित इन राज्यों के लिए उठाई मांग