यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में ठंड से अब तक 10 लोगों की मौत
बर्फबारी के बाद अब भी हिमाचल में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए हैं। प्रदेश में ठंड से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

शिमला [एएनआई] : हिमाचल प्रदेश में ठंड से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी शिमला में अब भी हालात सुधर नहीं पाए हैं। यहां अधिकांश हिस्से अब भी बर्फ से ढके हुए हैं। प्रदेश के लाहुल स्पीति जिला में हालात इससे भी बदतर हैं।
यह भी पढ़ें: बर्फबारी : शिमला-रामपुर एनएच खुला, पटरी पर आने लगी जिंदगी
यह जिला पूरी तरह से प्रदेश्ा के अन्य हिस्सों से कट चुका हैं। यहां की लगभग सभी सड़के अब भी बंद हैं। हालांकि यहां के कुछ हिस्से में बिजली बहाल कर दी गई हैं। लेकिन अब भी कई हिस्सों में बिजली नहीं हैं। किन्नौर के कई हिस्से अब भी बर्फबारी के कारण कटे हुए हैं। बर्फबारी से बिगड़े हालात को लेकर शिमला से नजर रखी जा रही है।
