मंडी हादसे में बुझ गए छह घरों के चिराग, बेटे के शवों के साथ लिपट गईं मां; तीन महीने पहले खरीदी कार ही बन गई काल
लडभड़ोल में हुए भीषण सड़क हादसे में छह नौजवानों की मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन है। माएं अपने बेटों के ...और पढ़ें
-1795020607221_m.webp)
मंडी हादसे में बुझ गए छह घरों के चिराग। फोटो जागरण
HighLights
लडभड़ोल में सड़क हादसे में छह नौजवानों की दुखद मौत।
माएं और स्वजन शवों से लिपटकर रोए, माहौल गमगीन।
शोक में लडभड़ोल बाजार आज दोपहर बाद बंद रहेगा।
संवाद सहयोगी, लडभड़ोल (मंडी)। स्थानीय बाजार से मात्र 500 मीटर दूरी पर हुई सड़क हादसे की सूचना मिलते ही लडभड़ोल चीखों पुकारों से गूंज उठा। छह नौजवानों के शव जब गहरी खाई से निकाले गए तो, उनकी मांए और स्वजन उनसे लिपट पड़े, कोई खाई में कूदने लग गया था, तो कोई बेहोश हो गई।
माहौल गमगीन था और हर कोई स्वजन को संभालने में लगा हुआ था। सूचना मिलते ही लोग अस्पताल की तरफ चले गए।
मरने वाले छह नौजवानों यशराय, अनुज, आयुष, पंकज, आदित्य, अर्णव के लिए देखे गए इनके स्वजन के सपने भी इस हादसे में खत्म हो गए। यशराय तीन और अनुज दो बहनों का इकलौता भाई थे। इनके बहनें अब राखी पर किसे धागा बांधेगी यह बोलकर रो रही थीं।
आर्मी भर्ती की कर रहा था तैयारी
यश नौवीं, अर्नव और पंकज जमा एक की पढ़ाई कर रहे थे। आयुष अपने पिता की सब्जी की दुकान में उनका हाथ बंटाता था। इसके पिता सिमसा मंदिर के प्रधान रहे हैं, तथा मंदिरों के काम में भी भाग लेता था। आदित्य जमा दो की पढ़ाई कर चुका था और अब आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था।
सभी दोस्त आदित्य की बहन के घर में गए थे, लेकिन वापस कभी लौटकर नहीं आए। जिस कार से हादसा हुआ, वह यश के पिता की थी और तीन महीने पहले ही उन्होंने यह कार खरीदी थी।
सबका दुर्भाग्य यह रहा कि करीब 15 घंटों तक यह घटनास्थल पर पड़े रहे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी कि मंगलवार रात को कार खाई में गिरी होगी। स्वजन भी काफी देर के बाद अपने बच्चों की तलाश करने लगे, जब सीसीटीवी कैमरा में रात 11 बजे के करीब कार देखी।
लडभड़ोल बाजार आज रहेगा बंद
क्षेत्र के छह बच्चों की दुखद हादसे में मौत के बाद लडभड़ोल बाजार आज दोपहर दो बजे के बाद से बंद रहेगा। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सोनी ने बताया कि इस दुखद हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इसमें बाजार के दो व्यापारियों के बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में व्यापार मंडल सभी के साथ इस दुख में खड़ा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।