विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुंदरनगर में पुल से सतलुज नदी में कूदी महिला, युवाओं ने कूदकर बाहर निकाला पर नहीं बच पाई जान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 01:19 PM (IST)

सुंदरनगर में एक 38 वर्षीय महिला ने डैहर सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसे स्थानीय युवाओं ने ...और पढ़ें

सतलुज नदी में कूदी महिला को युवाओं ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जागरण

सतलुज नदी में कूदी महिला को युवाओं ने पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जागरण

HighLights

  1. सुंदरनगर में 38 वर्षीय महिला ने सतलुज नदी में छलांग लगाई।

  2. स्थानीय युवाओं ने महिला को नदी से बाहर निकाला, अस्पताल पहुंचाया।

  3. उपचार के दौरान महिला की मौत, पुलिस कारणों की जांच में जुटी।

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के सुंदरनगर में शनिवार को एक दर्दनाक घटना हुई। जड़ोल क्षेत्र की रहने वाली एक 38 वर्षीय महिला ने डैहर सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए सतलुज नदी में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

क्यों लगाई छलांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महिला ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

बिलासपुर अस्पताल भेजा शव

अधिकार क्षेत्र जिला बिलासपुर के पुलिस थाना बरमाणा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है

यह भी पढ़ें: हिमाचल में खिली धूप के बीच दरका पहाड़, देवदार और कायल के 40 पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चलती बस पर दरकी पहाड़ी, भारी मात्रा में मलबा गिरने से शीशे टूटे; बिना बारिश भूस्खलन से सहमे लोग