विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में घर से ड्यूटी के लिए निकला PWD कर्मचारी पांच दिन बाद खड्ड में मिला मृत, हादसा या वारदात?

By Kailash Chand Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 02:44 PM (IST)

मंडी जिले में लोक निर्माण विभाग के 26 वर्षीय कर्मचारी अनिल कुमार का शव पांच दिन बाद रणा खड्ड में ...और पढ़ें

मंडी के जोगेंद्रनगर में लापता पीडब्लयूडी कर्मी का फाइल फोटो

मंडी के जोगेंद्रनगर में लापता पीडब्लयूडी कर्मी का फाइल फोटो

HighLights

  1. मंडी में PWD कर्मी अनिल कुमार का शव मिला।

  2. पांच दिन से लापता थे, रणा खड्ड में बरामद हुआ।

  3. मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी का खड्ड में शव मिला है। जोगेंद्रनगर की नोहली पंचायत के बनोग निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार पांच दिन से लापता थे। पांच दिन बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर रणा खड्ड में बरामद हुआ। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घर से ड्यूटी के लिए निकला था अनिल

अनिल लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के पद पर कार्यरत था। वह चार नवंबर को घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन न तो वह ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। अनिल के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन अनिल का कोई भी सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने अनिल की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

स्निफर डॉग टीम को भी नहीं मिला था सुराग

पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने अनिल की तलाश के लिए हमीरपुर से स्निफर डॉग टीम भी बुलाई, लेकिन पांच दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

दीवाली पर रणा खड्ड के पानी में मिला शव

दीपावली के दिन रविवार को स्थानीय लोगों ने रणा खड्ड के पानी में एक शव देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त लापता अनिल कुमार के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही खोलेगी मौत के राज

पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया। युवक की मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: बेटे की अर्थी उठने के बाद बुजुर्ग मां ने भी तोड़ा दम, हिमाचल के हमीरपुर में बेहद मार्मिक घटना; दीवाली पर मातम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।