विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी के रोबिन ठाकुर को भारतीय सेना में बड़ी जिम्मेदारी, कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त; सरकाघाट व कांगड़ा में ली शिक्षा

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:19 PM (IST)

मंडी जिले के धर्मपुर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रोबिन ठाकुर को कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें भारतीय ...और पढ़ें

मंडी के धर्मपुर निवासी रोबिन ठाकुर परिवार के साथ।

मंडी के धर्मपुर निवासी रोबिन ठाकुर परिवार के साथ।

HighLights

  1. लेफ्टिनेंट कर्नल रोबिन ठाकुर को कर्नल पद पर पदोन्नत किया गया।

  2. भारतीय सेना की 90 मीडियम फील्ड रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त।

  3. मंडी जिले के धर्मपुर निवासी, इस उपलब्धि से क्षेत्र गौरवान्वित।

सहयोगी, धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रोबिन ठाकुर को कर्नल रैंक मिला है। रोबिन उपमंडल धर्मपुर की बनाल पंचायत के डीडणू गांव के निवासी हैं। उन्हें भारतीय सेना की 90 मीडियम फील्ड रेजिमेंट का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रोबिन के पिता नारायण सिंह वर्मा प्रदेश सरकार के पूर्व जिला न्यायवादी हैं और माता प्रोमिला ठाकुर सेवानिवृत्त नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं। 

कहां से ली शिक्षा

रोबिन ने शुरुआती शिक्षा हिमालयन पब्लिक स्कूल, सरकाघाट से प्राप्त की। उन्होंने डीएवी बाघनी नूरपुर और जीएवी कांगड़ा में पढ़ाई की। इसके बाद गार्डन सिटी, बेंगलुरु से स्नातक किया। वर्ष 2008 में उन्होंने यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की।

हासिल की कई उपलब्धियां

एसएसबी चयन प्रक्रिया में 106 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर उनका चयन भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के लिए हुआ। प्रशिक्षण के बाद उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला। स्कूल आफ आर्टिलरी, नासिक ने उन्हें लांग गनरी विशेषज्ञता से सम्मानित किया। 

उन्होंने सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे से आर्टिलरी वेपन स्पेशलिस्ट में मास्टर्स (टेक्निकल) और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज से मद्रास विश्वविद्यालय के अंतर्गत डिफेंस स्ट्रैटेजिक स्टडीज में मास्टर्स की उपाधि प्राप्त की। हाल ही में आयोजित समारोह में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली।

पत्नी आरती गृहिणी

उनकी पत्नी आरती ठाकुर गृहिणी हैं। उनकी बेटियां 11 वर्षीय आदित्री और पांच वर्षीय वनीसा हैं। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया सहित परिवारजनों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से धर्मपुर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार आधुनिक कृषि मशीनरी पर देगी 50 प्रतिशत सबसिडी, पोर्टल पर करना होगा आवेदन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।