विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में चलती कार पर गिरे पत्थर, दूसरी तरफ थी गहरी खाई; ड्राइवर की होशियारी से बची 5 लोगों की जान

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 06:42 PM (IST)

मंडी की जंजैहली-मंडी सड़क पर चलती टैक्सी पर पहाड़ी से पत्थर गिरे, जिसमें पांच लोग सवार थे। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि उसे हल्की चोटें आईं।

मंडी में चलती कार पर पत्थर गिरने से हुआ नुकसान। जागरण

मंडी में चलती कार पर पत्थर गिरने से हुआ नुकसान। जागरण

संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र की जंजैहली-मंडी सड़क पर बुधवार को चलती टैक्सी पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिसमें चालक को आंशिक चोटें आई हैं। इस मार्ग पर लटकती चट्टानें हमेशा खतरा बनी रहती हैं। 

दैनिक जागरण ने इस बारे में पहले भी चेताया है, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पहले एक बस पर भी पत्थर गिर चुके हैं।

एक साल के बेटे के साथ सवारी छोड़ने जा रहा था टैक्सी ड्राइवर

टैक्सी चालक हेतराम, जो कि जरोल का निवासी है, अपने एक साल के बेटे और तीन सवारियों के साथ लंबाथाच अस्पताल जा रहा था। अचानक पहाड़ी से पत्थर उसकी गाड़ी पर गिरा। 

ड्राइवर की होशियारी आई काम

हेतराम ने तुरंत गाड़ी भगाई, जिससे और पत्थर गाड़ी की छत और पीछे की तरफ गिरे। यदि हेतराम सूझबूझ नहीं दिखाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि सड़क के दूसरी ओर खाई है। गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया, और हेतराम को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बस पर भी गिरे थे पत्थर

वहीं महादेव बस संचालक ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी बस पर भी पत्थर गिरे थे, लेकिन सभी सवार सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जंजैहली-मंडी सड़क पर संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा उपाय किए जाएं।

 

यह भी पढ़ें: लाहुल-स्पीति में 3 सप्ताह से झील में डूबा पुल, किसी ने नहीं ली सुध तो ग्रामीणों ने लिया राफ्ट का सहारा