मंडी में व्यक्ति ने होटल में पकड़ी पत्नी, महिला बोली काम करने आई थी; स्टाफ बोला- इनका कमरा बुक था
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को होटल में पकड़ा। पत्नी ने काम करने का दावा किया, लेकिन होटल स्टाफ ने कमरा बुक होने की पुष्टि की।

मंडी के होटल में पत्नी को होटल में पकड़ने के बाद पति उलझता हुआ।
HighLights
मंडी में पति ने पत्नी को होटल में पकड़ा।
पत्नी ने काम करने का दावा किया, स्टाफ ने नकारा।
पति ने वीडियो बनाया, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को होटल में पकड़ लिया। इसके बाद होटल में ही जमकर हंगामा हुआ। हालांकि महिला ने तर्क दिया वह वहां काम करने आई थी, लेकिन होटल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यहां कमरा बुक किया गया है। पति ने इस घटना का वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।
इसके बाद यह मामला मंडी सहित प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। व्यक्ति ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
व्यक्ति खुद को बीमार बता रहा
प्रसारित वीडियो के मुताबिक व्यक्ति पहले से ही खुद को बीमार बता रहा है और उसे पाइप लगी है। महिला ने उसे पहले ही बिना किसी कारण छोड़ रखा था और उस पर केस भी किया है।
भनक लगते ही होटल पहुंचा पति
जब उसे पता चला कि पत्नी किसी होटल में गई है। वह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और पत्नी को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच खूब हंगामा हुआ।
होटल संचालक बोले- महिला यहां कर्मचारी नहीं
हालांकि, पहले महिला ने कुछ भी मानने से इन्कार किया और खुद को होटल का कर्मचारी बताया, लेकिन जब होटल संचालकों ने इससे इन्कार किया तो मामला तूल पकड़ गया और दोनों के बीच जमकर बहस हुई। प्रसारित वीडियो के बाद यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।