विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में वाहनों की पासिंग को लेकर टैक्सी और ऑटो रिक्शा ऑपरेटर्स का धरना, कांगू में फिटनेस जांच का विरोध

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:25 PM (IST)

मंडी में ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने कांगू में वाहनों की फिटनेस जांच के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिरिक्त समय, ईंधन और सुरक्षा जोखिम का हवाला देते हुए जांच व्यवस्था को वापस मंडी में शुरू करने की मांग की।

मंडी में प्रदर्शन करते ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटर्स। जागरण

मंडी में प्रदर्शन करते ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटर्स। जागरण

HighLights

  1. कांगू में वाहन फिटनेस जांच का ऑटो टैक्सी यूनियनों ने विरोध किया।

  2. मंडी से कांगू की 45 किमी दूरी से समय, ईंधन, पैसा बर्बाद।

  3. यूनियनों ने मंडी में ही जांच व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

जागरण संवाददाता, मंडी। ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी और सिद्ध काली टैक्सी ऑपरेटर यूनियन सेरी मंच मंडी ने वाहनों की फिटनेस जांच (पासिंग) कांगू में करवाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। इस दौरान शहर में तीन घंटों के लिए सेवाएं बाधित रखी गई। ऑटो यूनियन और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी ने पहले शहरभर में अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और उसके बाद उपायुक्त कार्यालय में जाकर एससी टू डीसी के माध्यम से ज्ञापन सरकार को भेजा। 

कांगू जाना पड़ रहा

टैक्सी यूनियन के प्रधान संजय कुमार और ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार व होशियार सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्वचालित परीक्षण केंद्र (एटीएस) के माध्यम से वाहनों की फिटनेस जांच कांगू में करवाई जा रही है, जिससे मंडी जिला के ऑटो रिक्शा संचालकों व टैक्सी चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंडी शहर व आसपास के क्षेत्रों से कांगू तक वाहन ले जाने में चालकों का अतिरिक्त समय, ईंधन और पैसा खर्च हो रहा है।

20 किमी का परमिट 45 किमी दूर कैसे जाएं

यूनियनों ने तर्क दिया है कि ऑटो रिक्शा का निर्धारित परमिट दायरा केवल 20 किलोमीटर तक सीमित है, जबकि मंडी से कांगू की दूरी लगभग 45 किलोमीटर है। ऐसे में इतने छोटे वाहनों को इतनी दूर ले जाना न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में फीस भी मनमानी तरीके से वसूली जा रही है और उसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती।

मंडी में की जाए व्यवस्था

ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन और सिद्ध काली टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने चालकों की व्यावहारिक समस्याओं व निर्धारित दूरी के नियमों को ध्यान में रखते हुए वाहनों की जांच व्यवस्था को पुनः मंडी में ही शुरू करने का आग्रह किया है, ताकि चालकों व संचालकों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: मंडी में हाईवे निर्माण के दौरान फौजी का मकान ढहा, धरने पर बैठे विधायक; अलाइनमेंट से बाहर था घर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।