विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकराई; 30 लोग घायल

Published: Sun, 13 Apr 2025 08:32 AM (IST)

हिमाचल (Himachal Accident) के मंडी (Mandi Accident) में एक बड़ा सड़क हादस हो गया है। रविवार तड़के सुबह दिल्ली से ...और पढ़ें

पहाड़ी से टकराने के बाद बस पलट गई।
पहाड़ी से टकराने के बाद बस पलट गई।

HighLights

  1. मंडी में भीषण सड़क हादसा
  2. 30 से अधिक लोग घायल
  3. 2 की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, मंडी। Mandi Accident: कीरतपुर -मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के 4:00 बजे चार मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस (Bus Accident) के पलटने से 31 पर्यटक घायल हो गए। यह बस पर्यटकों को लेकर कसोल (कुल्लू-मनाली) की ओर जा रही थी।

बस में सवार थे 38 लोग

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस (Mandi Bus Accident) में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- मंगलौर पुल टूटने से ठहर गई लोगों की जिंदगी, कुल्लू और मंडी के बीच टूटा संपर्क; वर्षों से जर्जर हालत में था ब्रिज

तेज गति की वजह से हुआ हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मंडी, सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस (Himachal Bus Accident) की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी कि क्या वह नींद में था या अन्य कोई तकनीकी खामी भी इसका कारण हो सकती है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

हादसे में घायल पर्यटक

1. कायुरी, महिला, 23 वर्ष, पिता का नाम - अमित

2. लेवन, पुरुष, 23 वर्ष, पिता का नाम - अजय

3. प्रथम, पुरुष, 22 वर्ष, पिता का नाम - अश्विनी

4. सूरज, पुरुष, 25 वर्ष, पिता का नाम - नाना साहिब

5. प्रशांत, पुरुष, 37 वर्ष, पिता का नाम - प्रकाश

6. पलकशा, महिला, 26 वर्ष, पिता का नाम - प्रवेश

7. दीपक, पुरुष, 25 वर्ष, पिता का नाम - हरिंदरजी

8. सुषमा, महिला, 24 वर्ष, पिता का नाम - धर्मनाथ

9. धनंजय, पुरुष, 46 वर्ष, पिता का नाम - शिवाजी

10. अभिजीत, पुरुष, 25 वर्ष, पिता का नाम - अमन चौधरी

11. शिवांगी, महिला, 24 वर्ष, पिता का नाम - मुन्नालाल

12. मुस्कान, महिला, 24 वर्ष, पिता का नाम - (नाम अधूरा है)

13. रणजय, पुरुष, 26 वर्ष, पिता का नाम - (नाम अधूरा है)

14. रौनक परमार, पुरुष, 37 वर्ष, पिता का नाम - (नाम नहीं लिखा है)

15. सुनील, पुरुष, 29 वर्ष, पिता का नाम - मदन लाल

16. हरिहर, पुरुष, 24 वर्ष, पिता का नाम - दिनेश्वर

17. राज शेखर, 24 वर्ष, पिता का नाम - जयजीत

18. इंदिरा, महिला, 27 वर्ष, पिता का नाम - अनिल

19. राजेन्दर, 47 वर्ष, पिता का नाम - साहिब

20. अश्मय, 23 वर्ष, पिता का नाम - संजीव

यह भी पढ़ें- Himachal News: कुल्लू में पुल टूटने से यातायात ठप, सैकड़ों लोग फंसे; दोनों ओर लगी है वाहनों की लंबी कतारें