विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

81वें जन्मदिन पर कौल सिंह के नाम का प्रस्ताव, ...तो द्रंग से 12वां चुनाव लड़ेंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता?

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:51 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Nov 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

कौल सिंह ठाकुर के 81वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें द्रंग विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने हाईकमान के फैसले और जनता की मांग का सम्मान करने की बात कही।

द्रंग में 81वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री कौल सिंह।

द्रंग में 81वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री कौल सिंह।

HighLights

  1. कौल सिंह ठाकुर के 81वें जन्मदिन पर द्रंग से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव।

  2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई।

  3. कौल सिंह ने हाईकमान के फैसले और जनता की मांग को स्वीकारा।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर आगामी विधानसभा चुनाव में द्रंग विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हों, इस पर कार्यकर्ताओं ने मुहर लगा दी है। कौल सिंह के 81वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उनके नाम का प्रस्ताव पारित किया। कौल सिंह द्रंग से 12वां चुनाव लड़ेंगे। 

वहीं इस मौके पर संबोधित करते हुए कौल सिंह ने क्षेत्र की जनता और पार्टी हाईकमान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जो फैसला हाईकमान करेगी उनको मंजूर होगा। 

नहीं लड़ना चाहता था चुनाव

कौल सिंह ने कहा कि हालांकि वे अब चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन द्रंग चुनाव क्षेत्र की जनता की मांग और पार्टी हाईकमान के आदेश को उन्होंने कभी नहीं टाला है। उन्होंने कहा कि द्रंग में कई काबिल नौजवान हैं, जो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले जिन युवाओं को पांच साल का मौका मिला, वे विकास के नाम पर कुछ खास काम नहीं कर पाए।

अंग-संग रहने वाला आज ले रहा झूठा श्रेय

विधायक पूर्ण चंद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी उनके अंग-संग रहता था, वह आज लोगों के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों का झूठा श्रेय ले रहा है। कौल सिंह ने स्पष्ट किया कि नियुक्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर होती थीं और सूची तैयार कर केवल सीडीपीओ कार्यालय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाती थी।

झूठी कसम खाने वालों पर तंज

इसके अलावा, उन्होंने देवी-देवताओं के सामने झूठी कसम खाने वालों पर भी तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग आज उनके बीच नहीं हैं। उनकी पार्टी से गए जवाहर ठाकुर भी द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार के 4 साल का कार्यक्रम हमीरपुर के बड़ू में करवाने की तैयारी, CM सुक्खू का एलान; ई-बस को झंडी दिखाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।