विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल सरकार के 4 साल का कार्यक्रम हमीरपुर के बड़ू में करवाने की तैयारी, CM सुक्खू का एलान; ई-बस को झंडी दिखाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:06 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे पर जनसमस्याएं सुनीं और मझियार में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। 

नादौन में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी देते सीएम सुक्खू व अन्य। जागरण

नादौन में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी देते सीएम सुक्खू व अन्य। जागरण

HighLights

  1. सीएम सुक्खू ने नादौन में जनसमस्याएं सुनीं, बस को झंडी दिखाई।

  2. पर्यावरण बचाने हेतु 1000 और इलेक्ट्रिक बसें लाने की घोषणा की।

  3. सरकार के 4 साल का कार्यक्रम बड़ू मैदान में मनाने की तैयारी।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नादौन दौरे के दौरान सेरा रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनी। सीएम ने इस दौरान मझियार में इलेक्ट्रिक बस को भी हरी झंडी देकर रवाना किया। मुख्यमंत्री सुक्खू के पास समस्याएं लेकर आए अधिकतर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया गया। 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही खर्च को कम करने के लिए प्रयास किया गया है, क्योंकि डीजल पर बहुत ज्यादा खर्च होता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 1000 इलेक्ट्रिक बसें और लाई जाएंगी।

बड़ू मैदान में कार्यक्रम करने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के 4 साल का कार्यक्रम सुजानपुर या बड़ू के मैदान में मनाने की योजना है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कर्मचारियों को पेंशन भी मिल रही है। हालांकि सरकार ने आर्थिक चुनौती का भी सामना किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर में 4 साल के जश्न का कार्यक्रम करने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद अभी कार्यक्रम जिला मुख्यालय के आसपास ही मनाया जाएगा।

भाजपा ने 4 दिन सत्र का समय बर्बाद किया

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा द्वारा काम रोको प्रस्ताव लाने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी दिशाविहीन पार्टी बन गई है और 5 गुटों में बंटे होने के कारण पार्टी में कोई सामंजस्य से नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने 4 दिन तक विधानसभा सत्र का समय बर्बाद किया और अंतिम दिनों में वाकआउट कर दिया।

राज्य कोष में घाटा पर आय में भी बढ़ोतरी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश में राज्य कोष में घाटे के बयान पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने माना कि राजकीय कोष में घाटा हुआ है और यह सही बात है, लेकिन फिर भी सरकार ने इसमें सुधार किया है। उन्होंने कहा कि 3 बजट सत्र का आकलन करने में पाया गया है कि प्रदेश की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने स्रोतों के जरिए से 4000 करोड़ की आय में वृद्धि की है।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के घर बजी शादी की शहनाई, पैतृक गांव में बड़े भाई की बेटी का हुआ विवाह; मुख्यमंत्री भी हुए शामिल 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।