CM सुक्खू के घर बजी शादी की शहनाई, पैतृक गांव में बड़े भाई की बेटी का हुआ विवाह; मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के पैतृक गांव भवड़ां में उनकी भतीजी निकिता का विवाह समारोह संपन्न हुआ। सीएम सुक्खू ने धर्मशाला से पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

नादौन के भंवड़ा गांव में भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे सीएम सुक्खू। जागरण
HighLights
सीएम सुक्खू की भतीजी निकिता का विवाह संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया, खुशियां साझा कीं।
सीएम ने हमीरपुर-जोलसप्पड़ रूट पर इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के घर में शहनाई बजी। हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के भवड़ां स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में विवाह समारोह का आयोजन हुआ। सीएम सुक्खू के बड़े भाई राजीव ठाकुर की बेटी निकिता का विवाह समारोह रविवार को संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री रविवार देर शाम धर्मशाला से नादौन पहुंचे व भतीजी की शादी में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू की माता संसार देई, पत्नी कमलेश ठाकुर भी साथ थीं। सीएम सुक्खू ने दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
परिवार के साथ खुशियां साझा कीं
मुख्यमंत्री ने भतीजी निकिता के विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार के साथ खुशियों के खूबसूरत पलों को साझा किया। नवदंपती को हार्दिक बधाई एवं सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की अनंत शुभकामनाएं प्रदान कीं।
सेरा विश्राम गृह में रुके
शादी समारोह में शामिल होने के बाद सीएम ने रात्रि ठहराव सेरा विश्रामगृह में किया। इस दौरान कई लोग भी सीएम से मिलने पहुंचे व अपनी फरियाद पहुंचाई।
इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह इलेक्ट्रिक बस हो हरी झंडी देकर रवाना किया। यह बस हमीरपुर से जोलसप्पड़ नादौन सेरा रूट पर चलेगी। मुख्यमंत्री इस दौरान सेरा विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में जिलों के गठन पर पार्टी तय करेगी स्टैंड', CM सुक्खू बोले- सभी नेताओं को करना होगा निर्देश का पालन