विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi News: 'अपनी बेटी के अपमान का बदला लेगी मंडी की जनता...', कंगना ने गांधी परिवार पर जमकर साधा निशाना

Published: Sat, 04 May 2024 07:50 PM (IST)

Mandi News हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने गांधी परिवार पर निशाना साधा है। कंगना ने ...और पढ़ें

कंगना ने गांधी परिवार पर जमकर साधा निशाना
कंगना ने गांधी परिवार पर जमकर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, सरकाघाट (मंडी)। एक बेटी को भाजपा की ओर से टिकट मिलने पर शहजादे बौखला गए और मुझे अपवित्र तक कह दिया। अपनी बेटी के अपमान का बदला मंडी की जनता लेगी और कार्टूनों की इस गिरोह को सत्ता से बाहर करेगी।

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सरकाघाट के त्रिफालघाट, स्मैला, कोट, बारी, खनोट और नबाही में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक कार्टून देश में और दूसरा यहां विपक्ष में।

परिवारवाद की दीमक से मुक्‍त करना होगा देश: कंगना

कंगना ने कहा कि यह उनका चुनाव नहीं है। यह प्रधानमंत्री चुनने का वो अवसर है जो पांच वर्ष बाद आता है। यह आपने देखना है कि किस पार्टी और किस विचारधारा को वोट दे रहे हैं। यह देश को परिवारवाद की दीमक से मुक्त करने का मौका है। मोतीलाल नेहरू के पास ढेर सारी संपत्ति कहां से आई, कोई नहीं जानता। पंडित जवाहर लाल नेहरू कैसे प्रधानमंत्री बने, यह सब जानते हैं। उनके बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी जो सबसे बड़ी तानाशाह रहीं।

भाजपा प्रत्‍याशी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

संजय गांधी ने पकड़-पकड़ कर लोगों की नसबंदी करवाई। फिर राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने तो वह भी विवादों में रहे। अंत में उनकी इटालियन पत्नी ने सोचा कि वह देश चला लेती हैं। एक छोटे शहजादे यहां भी हैं जो उन्हें कहते हैं कि यह तो अपवित्र है। वह चाहते हैं कि कोई विरोधी खड़े न हो। उन्होंने संघर्ष के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'BJP ने धोखे से छीनी राज्‍यसभा सीट, ऑपरेशन लोटस फेल होने पर...'; CM सुक्‍खू का केंद्र सरकार पर हमला

अपशब्‍दों पर भी बोली कंगना

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनका सम्मान करते थे। बेटी की तरह संबोधित करते थे। विक्रमादित्य सिंह को उनसे सीखना चाहिए था। वह अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। कंगना ने कहा कि मातृभूमि में ही उन्हें गलत बातें बोली जा रही हैं। उन्हें विश्वास है कि बेटी के अपमान का बदला मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता अवश्य लेगी।

यह भी पढ़ें: Himachal News: विक्रमादित्‍य सिंह पर निजी टिप्पणी कर बुरी फंसी कंगना, करसोग कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

कांग्रेस राज में इतने घोटाले होते रहे और कोई कांग्रेस नेता कुछ नहीं कर पाया। हमें उसी को वोट देना है जो गरीबों की सुनता हो। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि वे यह देंगे कि कंगना कोई हीरोइन है। यह देखना है कि किस पार्टी और किस विचारधारा को वोट दे रहे हैं।