Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal News: 'BJP ने धोखे से छीनी राज्‍यसभा सीट, ऑपरेशन लोटस फेल होने पर...'; CM सुक्‍खू का केंद्र सरकार पर हमला

    Updated: Sat, 04 May 2024 06:08 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू (CM Sukhu) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने धोखे से राज्‍यसभा सीट छीनी हैं। इसके बदले में प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में चार सीटें कांग्रेस पार्टी को देगी। वहीं ऑपरेशन लोटस फेल होने पर भाजपा राजीव बिंदल को भी अध्‍यक्ष पद से हटा सकती है।

    Hero Image
    CM सुक्‍खू का केंद्र सरकार पर हमला

    जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का ऑपरेशन लोटस असफल होने पर जल्द ही डॉक्टर राजीव बिंदल को अध्यक्ष पद से भी हटा देगी। सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने धोखे से कांग्रेस की एक राज्यसभा सीट छीनी हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में चार सीटें कांग्रेस को देगी जनता: सुक्‍खू

    इसके बदले में प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में चार सीटें कांग्रेस पार्टी को देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है।

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर लाखों सरकारी कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। आज 4 हजार से ज्यादा कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे हैं।

    एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फंसे: सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए अभी भी केंद्र सरकार के पास फंसे हैं, जिसे वापस पाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता भी सरकारी कर्मचारियों को दे दिया है। 

    यह भी पढ़ें: Himachal News: विक्रमादित्‍य सिंह पर निजी टिप्पणी कर बुरी फंसी कंगना, करसोग कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

    भाजपा पर हमला बोलते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता के वोट से जब भाजपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई, तो उसे पैसों के दम पर हथियाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से स्थिर है और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी।

    सक्‍खू ने जयराम ठाकुर पर बोला हमला

    जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बनने के लिए मुंगेर लाल के सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नदियां व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं दिया। जब आपदा आई तो कश्यप ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने के लिए किसी केंद्रीय मंत्री को एक चिट्ठी तक नहीं लिखी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सांसद केंद्र सरकार से आर्थिक मदद मांगने के लिए केंद्रीय मंत्रियों के पास नहीं गया। जबकि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित 22 हजार परिवारों के लिए कानून बदल दिया और अपने संसाधनों से 4000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा प्रत्याशी अपने काम के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

    राज्‍य सरकार ने राजस्‍व कानूनों में किया बदलाव: सुक्‍खू

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में नौकरियां बिकती रहीं और जयराम ठाकुर सोए रहे। मगर हम ने सत्ता संभालने के बाद कड़े फैसले लिए और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हमीरपुर अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया। सुक्खू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्व कानूनों में बदलाव किया और राजस्व लोक अदालतों का प्रदेश भर में आयोजन किया।

    यह भी पढ़ें: PBKS Vs CSK: IPL को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खुमार, धर्मशाला के 95 फीसद होटल पैक; कारोबारियों के खिले चेहरे

    सुक्‍खू ने कहा कि इन राजस्व लोक अदालतों में एक लाख से अधिक इंतकाल और साढ़े सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी जनसभा को संबोधित किया।