विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने किया हिमाचल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, कहा- केंद्र ने जारी की 180 करोड़ की राशि

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 14 Jul 2023 12:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2023 05:12 PM (IST)

JP Nadda visit in mandi जेपी नड्डा ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल की जनता और ...और पढ़ें

JP नड्डा ने कहा- आपदा की घड़ी में हिमाचलवासियों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार
JP नड्डा ने कहा- आपदा की घड़ी में हिमाचलवासियों के साथ खड़ी है केंद्र सरकार

मंडी, जागरण संवाददाता। JP Nadda and Anurag Thakur in Mandi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मंडी पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ने पंचवक्त्र मंदिर में भरी गाद का जायजा लिया।

वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार हिमाचल की जनता और यहां के सरकार के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार से हरसंभव आर्थिक मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का आश्वासन दिया है। 

180 करोड़ की जारी की गई राशि

जेपी नड्डा ने कहा केंद्र सरकार ने 180 करोड़ की आपदा सहायता राशि प्रदेश सरकार को दी है, शाम तक और सहायता राशि जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि सोमवार को केंद्रीय टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी।

जेपी नड्डा पीएम को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की सौपेंगे पूरी रिपोर्ट

जेपी नड्डा कुल्लू पहुंच गए हैं। जिसके बाद उन्होंने भुंतर में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया है।जानकारी के मुताबिक नड्डा बाढ़ग्रस्त मंडी और कुल्लू जिले का दौरा करने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे। केंद्र सरकार ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 13 टीमें यहां भेजी है।

वायुसेना को भी राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है। बाढ़ से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।

सुकेती खड्ड पर जल्द पुल बनाने का दिया निर्देश

जेपी नड्डा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ आज बाढ़ग्रस्त मंडी और कुल्लू जिले के दौरे पर हैं। वह बाढ़ प्रभावितों से मिल उनका कुशलक्षेम जानेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी साथ हैं।

हेलीपोर्ट से वह सीधे प्राचीन पंत्रवक्त्र मंदिर रवाना हुए। उन्होंने अपने पुराने समय को याद किया। जेपी नड्डा संगठन के सत्र को पंचवक्त्र मंदिर के प्रांगण में संबोधित करते थे। वहीं, उन्होंने सुकेती खड्ड पर जल्द नया पुल बनाने का निर्देश दिया है। जेपी नड्डा ने रविवार ब्यास नदी में आई बाढ़ से मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय अधिकारियों का एक दल भी आया है।

यह पूरा शेड्यूल

इसके बाद वह सर्किट हाउस मंडी में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे वह कांगणी हेलीपोर्ट से भुंतर हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। वहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके बाद नड्डा बड़े भूही पंचायत जाएंगे। वहां लोगों से मिलेंगे। ढाई बजे भुंतर हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर में मनाली के लिए रवाना होंगे।

सासे हेलीपैड में उतरने के बाद वह मनाली में हुए नुकसान का जायजा लेंगे। इसके बाद आलूग्राउंड जाएंगे। शाम साढ़े पांच बजे वह सासे से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां से अपने घर विजयपुर को रवाना होंगे।