विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फूलों से सजी HRTC बस में निकली ड्राइवर संतोष की अंतिम यात्रा, साथियों ने रामपुर से सरकाघाट पहुंचाई पार्थिव देह

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 01:40 PM (IST)

हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक संतोष कुमार का निधन हो गया, जिनकी अंतिम यात्रा फूलों से सजी HRTC बस ...और पढ़ें

फूलों से सजी एचआरटीसी बस में ड्राइवर संतोष की अंतिम यात्रा निकली।

फूलों से सजी एचआरटीसी बस में ड्राइवर संतोष की अंतिम यात्रा निकली।

HighLights

  1. HRTC चालक संतोष कुमार का निधन, अंतिम यात्रा बस में।

  2. सहयोगियों ने फूलों से सजी बस में पार्थिव देह पहुंचाई।

  3. रामपुर बुशहर से सरकाघाट तक भावभीनी विदाई दी गई।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की जिस बस में चालक संतोष कुमार ने लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया, उसी में उनकी अंतिम यात्रा भी निकली। सरकाघाट के लुणाधा निवासी 46 वर्षीय संतोष रामपुर बुशहर डिपो में चालक के रूप में तैनात थे। कमरे में सोये हुए उनकी मौत हो गई थी। शुरुआती कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

संतोष कुमार निगम में 13 साल से सेवाएं दे रहे थे। मौत से पहले वह दिल्ली रूट की ड्यूटी पूरी कर लौटे थे और आराम करने चले गए थे। सहयोगियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। 

फूलों से सजी बस में लाए शव

पोस्टमार्टम और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहयोगी चालकों ने उनकी पार्थिव देह घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली। फूलों से सजी बस रामपुर बुशहर से रवाना हुई और सरकाघाट पहुंची।

बस में पार्थिव देह देखकर गमगीन हुआ माहौल

बस में पार्थिव देह को देखकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस बार संतोष चालक की सीट पर नहीं थे। स्वजन के अंतिम दर्शन के बाद सहयोगी चालक उनकी पार्थिव देह को बस में ही श्मशानघाट तक ले गए, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी।

परिवहन निगम के कर्मचारियों के इस कदम से परिवार को मदद मिली और उन्होंने अपने सहयोगी को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत; दो घायल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।