विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी में HRTC की चलती बस के खुल गए टायर, अंदर सवार थी 30 जिंदगियां; गहरी खाई में गिरने से बची गाड़ी

By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Oct 2026 04:46 PM (IST)

मंडी में एचआरटीसी की एक चलती बस के अचानक टायर खुल गए, जिसमें 30 यात्री सवार थे। चालक की सूझबूझ ...और पढ़ें

HighLights

  1. मंडी में चलती एचआरटीसी बस के अचानक टायर खुले।

  2. चालक की सूझबूझ से 30 यात्रियों की जान बची।

  3. बस का एक्सएल टूटने से यह बड़ा हादसा हुआ।

संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी की बस के साथ बड़ा हादसा हो गया। छतरी से मंडी जा रही बस के चलते-चलते टायर खुल गए। ड्राइवर ने तुरंत बस के अनियंत्रित होने पर ब्रेक लगा दी नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। हादसे के वक्त बस में 30 सवारियां सवार थी। हादसा चैलचोक के ढूगल में हुआ है। बस खाई में गिरने से बच गई।

अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं बस के सड़क के बीचों बीच रुकने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। 

एक्सएल टूट गया

जानकारी के मुताबिक परिवहन निगम की बस एची 65 4092 छतरी से मंडी की ओर जा रही थी। जब बस 60 किलोमीटर दूर ढूगल में पहुंची तो एकाएक ही बस का एक्सएल टूट गया और पिछले पहिये खुल गए। हालांकि चालक ने स्थिति को संभाल लिया, ऐस में बस पलटने से बच गई।

सवारियों को लगा जोर से झटका

बस में मौजूद सवारियों को भी जोर से झटका लगा। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लगी। वहीं इस हादसे ने परिवहन निगम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

वहीं बस के बीचों बीच रुकने के कारण दोनों और सड़क पर दो घंटे के लिए जाम लग गया। बस को क्रेन की मदद से उठाकर सड़क के किनारे कर आवाजाही बहाल की गई।

खटारा बसों पर उठे सवाल

सराज में अक्सर खटारा बसें भेजने के आरोप निगम पर लगते रहते हैं। गत दिनों भी बसें सड़क किनारे खराब हो गई थीं। इस कारण ग्रामीण रूट प्रभावित हुए थे। वहीं इस बस की सर्विस पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों ने मांग की है कि लंबे रूट पर भेजने से पहले बसों की फिटनेस और टायरों की गहन जांच की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे का इंतजार न करना पड़े।

सरकाघाट में खुल गए थे पिछले चक्के

मंडी के सरकाघाट में भी गत वर्ष भी चलती बस के पिछले पहिए खुल गए थे। उस समय  चालक को बस को 50 मीटर तक रगड़ता हुआ ले गया था ताकि बस हादसे का शिकार न हो। 

छतरी से मंडी आ रही बस के पिछले पहियों के एक्सएल की चूड़ियां टूटने के कारण पहिये खुल गए। हादसे की जांच की जा रही है।
-पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, मंडी।

यह भी पढ़ें: पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां; मंडी-पठानकोट NH पर जाम