हिमाचल प्रदेश की निर्विरोध चुनी 136 पंचायतों को 25-25 लाख की प्रोत्साहन राशि, सरकार ने जारी किया बजट
हिमाचल सरकार ने ग्रामीण स्तर पर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निर्विरोध चुनी गई 136 पंचायतों को 25-25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
HighLights
निर्विरोध पंचायतों को 25-25 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि।
हिमाचल सरकार ने 136 पंचायतों के लिए 34 करोड़ जारी किए।
मंडी की पांच पंचायतों को 1.25 करोड़ मिलेंगे विकास हेतु।
जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर आपसी भाईचारे और सहमति की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए निर्विरोध पंचायतें चुने जाने पर 25-25 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार ने प्रदेश की 136 पंचायतों के लिए 34 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही यह राशि पंचायतों के खाते में आएगी, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
मंडी की 5 पंचायतें शामिल
मंडी की पांच पंचायतों को 1.25 करोड़ रुपये की राशि अगले सप्ताह तक जारी हो जाएगी। यह सारा पैसा एक साथ ही पंचायतों को मिलेगा, जिसे वह विकास कार्यों पर खर्च करे सकें। मंडी जिला के चार ब्लॉक में पांच पंचायतें लोगों ने आपसी सहमित से चुनी। इनमें गोहर ब्लाक की दो पंचायतें गुडार और अनाह। द्रंग की चेली (चैहडगलू)। चौंतड़ा ब्लाक की गोलवां और चुराग ब्लाक की कांढ़ा पंचायतें शामिल हैं।
विधायक की गृह पंचायत भी शामिल
गोलवां पंचायत जोगेंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा की गृह पंचायत हैं। निर्विरोध चुनाव के बाद अब सरकार ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए पांचों पंचायतों के लिए 25-25 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इन पंचायतों को आगामी दिनों में एक मुश्त यह पैसा पंचायत के खातों में जाएगा।
इस पैसे का प्रयोग यह पंचायतों अपने गांवों में विकास कार्यों पर खर्च करेंगी, जिसका प्रारूप भी तैयार किया जाएगा और किस कार्य के लिए यह पैसा इस्तेमाल होगा इसकी जानकारी भी रखनी होगी।
जिला की निर्विरोध चुनी पांच पंचायतों को मिलने वाले 25-25 लाख रुपये की राशि सरकार की ओर से आ गई है। आगामी दिनों में यह उनको जारी कर दी जाएगी।
-अंचित डोगरा, जिला पंचायत अधिकारी, मंडी।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू ने छात्रा की मांग पर स्कूल भवन के लिए दिए दो करोड़ रुपये, रामपुर बुशहर में बच्चों से संवाद किया
