विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी: ATM केबिन में महिला भूल गई थी 12.50 लाख के गहनों से भरा बैग, शहर की हिमानी चौहान ने दिखाई ईमानदारी

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 12 Jan 2026 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2026 02:55 PM (IST)

मंडी में एक महिला एटीएम केबिन में ₹12.5 लाख के गहनों से भरा बैग भूल गई। हिमानी चौहान नामक महिला ...और पढ़ें

एटीएम कैबिन में मिला गहनों से भरा बैग हिमानी चौहान ने महिला को लौटाया।

एटीएम कैबिन में मिला गहनों से भरा बैग हिमानी चौहान ने महिला को लौटाया।

HighLights

  1. एटीएम केबिन में महिला ₹12.5 लाख के गहने भूली।

  2. हिमानी चौहान ने ईमानदारी से बैग मालिक को लौटाया।

  3. पुलिस हिमानी चौहान को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित करेगी।

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एक महिला लाखों रुपये के गहनों से भरा बैग एटीएम केबिन में छोड़ आई। इसके बाद परेशान महिला यहां-वहां भटकने लगी। मंडी की एक महिला हिमानी चौहान को यह बैग मिला और उन्होंने इसे मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।  

खलियार की रहने वाली गीतांजलि बैहल के गहनों से भरा पर्स गुम हो गया था। गीतांजिल ने पुलिस थाना में एक ब्यूटी पार्लर संचालक पर गहने चोरी करने का आरोप लगाया था। हालांकि महिला इससे पहले मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकान और बैंक गई थी। बैंक में एटीएम काम न करने की शिकायत लेकर गई गीतांजलि वहां मोतीबाजार में स्थित एटीएम के केबिन में गहनों से भरा पर्स भूल गई।

महिला ने बैंक पहुंचकर लौटाया बैग

गहनों से भरा बैग मंडी की रहने वाली हिमानी चौहान को मिला, लेकिन बैंक बंद होने के कारण वह इसे जमा नहीं करवा पाई। सोमवार को जब पुलिस टीम बैंक में जांच कर रही थी तो, हिमानी चौहान पर्स लेकर वहां पहुंची और सिटी चौकी प्रभारी मदन कुमार के सामने पर्स मालिक को लौटाया। हिमानी ने बताया पर्स उनको बैंक के एटीएम में लगे सोफे पर मिला था।  

ये गहने थे बैग में

सोने की तीन चेन, सोने का सिक्का, चार पैंडेंट सेट, सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी सोने के कांटे, किटी सेट, डायमंड टॉप्स और नकदी भी लापता बैग में थी।

सम्मानित की जाएगी ईमानदार महिला

हिमानी चौहान ने 12.50 लाख रुपये के गहने लौटाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। इसके लिए उनको सम्मानित किया जाएगा।
-अभिमन्यु वर्मा, एएसपी, मंडी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव पर तैयारी के लिए अब डेढ़ माह ही बाकी, हाई कोर्ट के निर्णय के बाद सरकार व निर्वाचन आयोग की आज अहम बैठक 

यह भी पढ़ें: शिमला में बेकाबू ट्रक ने रौंद दिए सड़क किनारे खड़े नौ वाहन, लोगों में मच गई अफरा-तफरी