Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: कांग्रेस रहती तो राम मंदिर नहीं बनता, यूपी में माफ‍िया का राम नाम सत्‍य : योगी

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 02:07 PM (IST)

    Himachal Pradesh Election 2022 Yogi Adityanath Rally उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस के रहते अयोध्या में राममंदिर का निर्माण संभव नहीं था। कांग्रेस के एजेंडे में विरासत व सैनिकों का सम्मान नहीं था। देश की जनता ने कांग्रेस को पूरा अवसर दिया।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल चुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए।

    सरकाघाट/बड़सर/सोलन, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, Yogi Adityanath Rally, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हिमाचल के मंडी जिला के सरकाघाट के बलद्वाड़ा, हमीरपुर के बड़सर व सोलन के कसौली में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। बलद्वाड़ा में भाजपा प्रत्याशी दलीप ठाकुर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के रहते अयोध्या में राममंदिर का निर्माण संभव नहीं था। कांग्रेस के एजेंडे में विरासत व सैनिकों का सम्मान नहीं था। देश की जनता ने कांग्रेस को पूरा अवसर दिया। कांग्रेस एक खानदान तक सीमित रही। भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए। इसकी कीमत देश को चुकानी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर कर सामने आया है। वैश्विक संकट की घड़ी में दुनिया आज मोदी की तरफ देखती है। दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    500 साल के गुलामी के प्रतीक को समाप्‍त किया

    योगी ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव में कई नए संयोग बन रहे हैं। भारतीय मूल का नागरिक आज ब्रिटेन को विकास की राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 500 साल के गुलामी के प्रतीक को समाप्त कर अयोध्या में भव्य राममंदिर का मार्ग प्रशस्त किया है। देश के हर नागरिक को इस पर अनुभूति होनी चाहिए। काशी विश्वनाथ व महाकाल का जीर्णोद्वार हुआ है।

    डबल इंजन की सरकार में बुलेट ट्रेन की गति से हो रहा विकास

    योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल में बुलेट ट्रेन की गति से विकास हुआ है। पीएम मोदी ने हिमाचल को अपना घर समझ विकास कार्य को आगे बढ़ाया है। विकास की यात्रा किसी भी सूरत में थमनी नहीं चाहिए। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल ने विकास की नई गाथा लिखी है।

    भाजपा को नेतृत्व प्रदान कर रहा पहाड़ी प्रदेश

    शौर्य व समृद्धि के पथ पर अग्रसर यह पहाड़ी प्रदेश आज भाजपा को नेतृत्व प्रदान कर रहा है। देवभूमि की जनता ने अच्छी अच्छी विभूतियां देश को दी हैं।

    भारत का मुकुट है हिमाचल

    हिमाचल प्रदेश भारत का मुकुट है। देवभूमि और वीरभूमि के रूप में विख्यात है। यह बात बिझड़ी के ताल स्टेडियम में चुनावी हुंकार भरते हुए योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने बिझड़ी ताल स्टेडियम में विजय संकल्प रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य, सज्जनता व पराक्रम हिमाचल के नौजवानों के अंदर दिखता है। इनमें पहाड़ जैसी दृढ़ता और पानी जैसी समन्विता भी है। हिमाचल प्रदेश में विकास को गति देने के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए। इसके लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र से माया शर्मा का विधायक बनना जरूरी है। देश के जवानों को सम्मान देने के लिए वन रैंक वन पेंशन देने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की एक नई गाथा लिख रहा है। अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा भी इसी हिमाचल प्रदेश के सपूत हैं। देश की जनता ने कांग्रेस को पूरा अवसर दिया था, लेकिन कांग्रेस के एजेंडे में विकास नाम की कोई चीज नहीं है। सिर्फ एक अपना खानदान था। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना काल में बढ़िया काम हुआ। कांग्रेस ने विकास कार्यों को अपना एजेंडा कभी नहीं बनाया।

    कांग्रेस 50 साल में विकास नहीं करवा पाई तो अब क्या करवाएगी

    कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू स्थित दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 50 साल कांग्रेस ने राज किया। जब इतने वर्ष शासन करके कांग्रेस विकास नहीं करवा पाई तो अब क्या करवाएगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के मात्र दो सांसद हैं। कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। इसलिए कांग्रेस के लोग जहां पड़े हैं, उन्हें वहीं पर रहने दें। हमीरपुर, मंडी और उसके बाद परमाणु में भी लोगों का भारी जनसमर्थन उन्हें देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ही हिमाचल प्रदेश में और तेज गति से विकास करवाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने माफिया राज को समाप्त किया है। यदि आप हिमाचल प्रदेश में भी चाहते हैं कि माफिया न पनपे तो एक बार फिर से यहां पर भाजपा सरकार को सत्ता में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में विशाल राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। केदारनाथ में भक्तों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। काशी विश्वनाथ सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों विकसित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: कांग्रेस गारंटी बांट रही, BJP ड्रग फ्री हिमाचल बनाएगी, शाह ने 10 CM चेहरों पर घेरा

    Himachal Election 2022: लोगों से मतदान की अपील के लिए 6 किलोमीटर पैदल चले DC और SP, देखिए तस्‍वीरें

    comedy show banner