विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी में नाबालिग लड़की से प‍िता ने क‍िया दुष्कर्म !

By Edited By:
Published: Mon, 23 Jan 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 11:14 AM (IST)

मंडी के बल्ह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म व ताया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुल‍िस ने प‍िता को गिरफ्तार कर लिया है

मंडी में नाबालिग लड़की से प‍िता ने क‍िया दुष्कर्म !
मंडी में नाबालिग लड़की से प‍िता ने क‍िया दुष्कर्म !

मंडी [जेएनएन]: जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म व ताया पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला थाना मंडी में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ताया फरार है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि उसका पिता करीब एक वर्ष से उससे जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें: चचेरी बहन से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष का कठोर कारावास

यही नहीं उसका ताया भी छेड़छाड़ करता था। पिता व ताया की प्रताड़ना से वह काफी तंग हो चुकी थी और किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस थाना पहुंची। लड़की ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी अती देवी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मेडिकल भी करवा लिया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी ताया को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: शादी से इन्कार पर वायरल कर दिया अश्लील वीडियो