विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi News: तीन पुस्तकालय तैयार होने के बाद भी नहीं किया जा रहा लोकार्पण, उदघाटन का लंबा हुआ इंतजार

Published: Sun, 13 Oct 2024 03:10 PM (IST)

Mandi News मंडी नगर निगम के बैहना पैलेस नेला वार्ड और पैलेस दो वार्ड में बने पुस्तकालयों का लोकार्पण नहीं ...और पढ़ें

मंडी में पुस्तकालयों का नहीं हो पा रहा लोकार्पण
मंडी में पुस्तकालयों का नहीं हो पा रहा लोकार्पण

संवाद सहयोगी, मंडी। नगर निगम के बैहना पैलेस व नेला वार्ड में पुस्तकालय की सुविधा स्थानीय लोगों व बच्चों को नहीं मिल रही है। तीनों वार्डों में पुस्तकालय के लिए भवन के साथ साथ पठन सामग्री भी उपलब्ध है। बावजूद इसके इन पुस्तकालयों का लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। पार्षद छिटपुट कार्य शेष रहने की बात कह कर उद्घाटन को आगे सरका रहे है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए खोला गया पुस्तकालय

नगर निगम के वार्डों में बच्चों के ज्ञान में बढ़ोतरी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकालय खोलने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में वार्ड नंबर नौ पैलेस दो वार्ड, बैहना वार्ड तथा नेला वार्ड के पार्षदों ने पुस्तकालय के लिए भवन व पठन सामग्री को जुटा लिया है। पुस्तकालयों में बैठने के अलावा पेयजल तथा शौच आदि की भी समुचित व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन फिर भी स्थानीय लोगों को पुस्तकालय की सौगात नहीं मिल रही है।

उद्घाटन में देरी पर पार्षद ने दिया ये तर्क

ऐतिहासिक घंटाघर के प्रथम तल में बुक कैफे तथा टाउन हाल में पुस्तकालय का अच्छा रिस्पांस नगर निगम को मिल रहा है। बैहना वार्ड में जिस भवन को पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है वहां पर भी सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

स्थानीय वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु का तर्क है कि यहां पर कुछ मरम्मत कार्य शेष रहने के कारण इसका लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। वार्ड नंबर नौ पैलेस की पार्षद सुमन ठाकुर तथा नेला के पार्षद राजेंद्र मोहन ने भी छिटपुट कार्य शेष रहने की बात कही है।

संबंधित वार्डों के पार्षदों को पुस्तकालय के शेष कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया है। जल्दी इसकी तारीख व समय निर्धारित कर शुभारंभ किया जाएगा। जिससे कि बच्चों व अन्य लोगों को पुस्तकालयों की सुविधा का लाभ प्राप्त हो सके।

वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी

यह भी पढ़ें- Sanjauli Mosque: शांत होता नहीं दिख रहा संजौली मस्जिद विवाद, अब मुस्लिम पक्ष ने किया ये फैसला

बैहना में पंचायत घर बनेगा पुस्तकालय

बैहना में खाली पड़े पंचायत घर के भवन का मरम्मत कार्य कर इसे पुस्तकालय के लिए तैयार किया गया। नल, पानी की टंकी समेत शौचालय की यहां पर व्यवस्था की गई है। इसी तरह पैलेस -दो वार्ड में शिक्षा विभाग के पुराने भवन को पुस्तकालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नेला में नगर निगम के अपने एक भवन में पुस्तकालय बनाया गया है। खादी बोर्ड के माध्यम से इन भवनों का मरम्मत कार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bilaspur News: हुनर की पाठशाला में कैदी बुन रहे वर्दी, मिसाल बन रही बिलासपुर जेल की ये कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।