विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयराम ठाकुर के गढ़ सराज में जनता से संवाद करेंगे CM सुक्खू, रसोइये के घर में बिताएंगे रात

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:58 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुक्खू 30 नवंबर और 1 दिसंबर को जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज, मंडी का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोगों से संवाद करेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. CM सुक्खू 30 नवंबर को सराज, मंडी का दौरा करेंगे।

  2. 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम के तहत जनता से मिलेंगे।

  3. जंजैहली में एक रसोइये के घर रात में ठहरेंगे मुख्यमंत्री।

गगन सिंह ठाकुर, थुनाग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 30 नवंबर और पहली दिसंबर को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज (जिला मंडी) के दौरे पर रहेंगे। यहां ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत वे लोगों से सीधा संवाद करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू 30 नवंबर को सराज दौरे के दौरान किसी सरकारी विश्रामगृह या होटल में नहीं, सराज में एक घर में रात गुजारेंगे। 

पुलिस थाना के रसोइये के घर ठहरेंगे

जंजैहली पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों को खाना बनाने वाले रसोइए के घर पर मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव प्रस्तावित है। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का यह प्रवास ग्रामीण परिवेश में होगा। मुख्यमंत्री 30 नवंबर को सराज पहुंचेंगे।

चौलूथाच में जनसभा 

दौरे की शुरुआत कटारू पंचायत के चौलूथाच में जनसभा से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जंजैहली क्षेत्र के गुराटन पहुंचेंगे, जहां उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।

पहले स्लेटनुमा मकान के लिए दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री के रात्रि ठहराव को लेकर पहले मकान की बनावट और व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए थे। अब गुराटन में प्रस्तावित रात्रि ठहराव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री का सरकारी विश्रामगृहों से इतर ग्रामीण परिवार के घर रुकने का कार्यक्रम इस दौरे को खास बना रहा है।

बीबीएन से सराज पहुंचेंगे सीएम

तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 30 नवंबर को सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में समारोह में हिस्सा लेने के बाद सराज पहुंचेंगे। वहां रात्रि ठहराव के बाद वे एक दिसंबर को लौटेंगे।

डॉक्टर की सलाह पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे सीएम

चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास ओक ओवर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। संभावना है कि वे 29 नवंबर को शिमला में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम से सार्वजनिक गतिविधियां शुरू करेंगे। इसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: परिसीमन से हिमाचल की राजनीतिक तस्वीर बदलेगी, लोकसभा की सीटें छह और विधानसभा की 68 से 102 होने का अनुमान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।