विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी के गोहर में 16 लोगों को कुत्तों ने काटा

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 08 Aug 2016 03:35 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2016 03:45 PM (IST)

मंडी के गोहर में लावार‍िस कुत्तों ने 16 लोगों को काट खाया है। इसके बाद गोहर अस्‍पताल में एंटी रैबीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मंडी [जेएनएन] : जिला मंडी के जोगेंद्रनगर के बाद अब गोहर में भी लावारिस कुत्तों का आतंक फैल गया है। गोहर में आज लावारिस कुत्तों ने 16 लोगों को काटा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी लोगों को उपचार के लिए गोहर अस्पताल लाया गया है। लेकिन वहां एंटी रैबीज वैक्सीन न होने के कारण लोगों का उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों ने अस्पताल में भी जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। यहां से कुछ लोगों को उपचार के लिए मंडी भेजा जा रहा है।

पढ़ें: जोगेंद्रनगर के पाबो नाले में मिला लापता बुजुर्ग का शव