Manali Snowfall: बर्फ का दीदार करने मनाली का रुख कर रहे सैलानी, नेहरू कुंड बना स्नो प्वाइंट
मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी से भारी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। नेहरू कुंड पर मंगलवार को पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नेहरू कुंड स्नो प्वाइंट बन गया। दोपहर को बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटक वाहनों को वापस मनाली की ओर भेजा गया।
मनाली,जागरण संवाददाता। मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। पर्यटक बर्फबारी और बर्फ का आनंद लेने के लिए मनाली पहुंच रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को नेहरू कुंड स्नो प्वाइंट बन गया। पर्यटकों ने यहां बर्फ के फाहों के बीच जमकर मस्ती की। पर्यटक वाहनों में सोलंग नाला तक पहुंचे। वहां पर बर्फबारी का आनंद लेते हुए पर्यटकों को देखा गया।
यह भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल हाईकोर्ट ने विकास के नाम पर पहाड़ों के कटान पर लगाई रोक
पर्यटकों ने लिया बर्फबारी का आनंद
नेहरू कुंड पर मंगलवार को पर्यटकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। नेहरू कुंड स्नो प्वाइंट बन गया। दोपहर को बर्फबारी शुरू होते ही पर्यटक वाहनों को वापस मनाली की ओर भेजा गया। अन्य वाहनों को पुलिस ने नेहरूकुंड में ही रोक दिए। दरअसल, बर्फबारी के बीच सड़कों पर वाहनों का चलना किसी खतरे से कम नहीं है। सड़कों पर जमीं बर्फ की वजह से फिसल बढ़ जाती है, जिसके चलते हादसों की संभावना बढ़ जाती है।
किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने बर्फबारी के दौरान वाहनों को नेहरूकुंड में ही रोक दिया था। हालांकि, सैलानियों ने इस दौरान जमकर बर्फबारी का आनंद उठाया। वहीं यातायात बाधित होने के कारण पर्यटकों और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: भारी बर्फबारी के चलते मनाली का लाहुल से संपर्क कटा, स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी
बर्फबारी से पर्यटन को मिला बल
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे हिमपात से पर्यटन को बल मिला है। इस बार फरवरी मार्च में भी पर्यटन कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग मनाली के साथ-साथ हिमाचल की जगहों पर पहुंच रहे हैं।
इसी बीच डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहन नेहरू कुंड तक ही भेजे जा रहे हैं। भारी हिमपात के कारण सोलंगनाला और अटल टनल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिए गए है। सोलंगनाला पहुंचे पर्यटकों को वापस मनाली भेजा गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि ऊंचाई वाले इलाकों की ओर न जाएं।