विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kullu Murder: नशे में युवक ने ले ली दोस्त की जान, पहले साथ बैठकर शराब पी और फिर ऐसा क्या हुआ कि धकेल दिया नदी में

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Jan 2026 11:08 AM (IST)

कुल्लू में एक और हत्या हुई है, जहां पतलीकूहल के 16 मील में शराब के नशे में हुए विवाद के ...और पढ़ें

जिला कुल्लू में एक और मर्डर हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

जिला कुल्लू में एक और मर्डर हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नशे में धकेलने से दोस्त की मौत हुई।

  2. पतलीकूहल के 16 मील में हुई वारदात।

  3. आरोपी ललित उर्फ ललन को किया गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। जिला कुल्लू में एक और हत्या हो गई है। बंजार के गाड़ागुशौणी के बाद पतलीकूहल थाना क्षेत्र के तहत 16 मील में यह वारदात हुई है। बीती रात मामूली कहासुनी से शुरू हुए झगड़े ने दोस्त की जान ले ली। आरोप है कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही दोस्त को सड़क किनारे से नदी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों ने पहले साथ में शराब पी और फिर अचानक विवाद हो गया। यह विवाद दोस्त की हत्या तक पहुंच गया। 

36 वर्षीय बीर बहादुर सिंह पुत्र कुमार सिंह, निवासी गांव, डाकघर कोटांग, जिला जाजरकोट, कर्णाली प्रदेश (नेपाल) का रहने वाला था। वहीं आरोपित ललित उर्फ ललन पुत्र रतन बहादुर, निवासी गढ़कोट, जिला जाजरकोट, कर्णाली प्रदेश (नेपाल) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

नशे में थे दोनों युवक

पुलिस के अनुसार घटना रात की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और आपसी झगड़े के दौरान आरोपित ने जानबूझकर दूसरे युवक को सड़क किनारे से नदी की ओर धक्का दे दिया। जिस कारण नदी में गिरने से बीर बहादुर की मौत हो गई।

पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए

घटना की सूचना मिलते ही पतलीकूहल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच करनी आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है लोगों ने उसे धक्का देते हुए देखा है। आरोपित के खिलाफ धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्रेमिका से मिलने आए दिल्ली के युवक को लोगों ने बेरहमी से पीटकर मार डाला, चंडीगढ़ से टैक्सी में पहुंचा था बंजार 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: परवाणू में 5 लोगों ने बेहरमी से पीटा युवक, गंभीर हालत में PGI रेफर, Viral Video के बाद हरकत में आई पुलिस