विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: प्रेमिका से मिलने आए दिल्ली के युवक को लोगों ने बेरहमी से पीटकर मार डाला, चंडीगढ़ से टैक्सी में पहुंचा था बंजार

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 08 Jan 2026 05:11 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jan 2026 05:50 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के 22 वर्षीय दीपक कुमार ...और पढ़ें

कुल्लू के बंजार में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने मार डाला।

कुल्लू के बंजार में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने मार डाला।

HighLights

  1. कुल्लू में प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या

  2. स्थानीय लोगों ने बेरहमी से की युवक की पिटाई

  3. अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की हुई मौत

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के बंजार थाना के तहत गाड़ागुशैणी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की स्थानीय लोगों ने बेहरमी से पिटाई कर हत्या कर दी है। युवक की पहचान 22 वर्षीय दीपक कुमार झा पुत्र विश्वजीत कुमार झा हाउस नंबर 2390 गली ननंबर 36 बी ब्लॉक पहला पुस्ता सोनिया विहार करावल नगर जिला नोर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

इसका अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई, इसके बाद कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

टैक्सी से निकालकर पीटे दोनों

छह जनवरी को दीपक चंडीगढ़ से टैक्सी में आया था। गाड़ागुशैणी पहुंचने पर कुछ लोगों ने सड़क पर उसकी टैक्सी रोक ली। आरोप है कि दीपक के साथ तब उसकी प्रेमिका भी थी, जिन्हें जबरन बाहर निकालकर भीड़ ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। 

मारपीट के बाद युवती को जबरन अपने साथ गांव ले जाया गया, जबकि दीपक को उसकी टैक्सी में बैठाकर भगा दिया गया। 

दोबारा युवती से मिलने पहुंच गया दीपक

अगले दिन सात जनवरी को जब दीपक युवती को वापस लाने के लिए दोबारा गाड़ागुशैणी पहुंचा, तो वहां दो बाइकों पर सवार लोगों ने उसे घेर लिया। इस दौरान उन्होंने दीपक को उसकी टैक्सी सहित जबरन गाड़ागुशैणी ले जाकर फिर से बेरहमी से पीटा।

पीड़ित के अनुसार आरोपित आपस में सचिन और बिट्टू नाम लेकर एक-दूसरे को पुकार रहे थे। 

अस्पताल में तोड़ दिया दम

मारपीट इतनी क्रूर थी कि दीपक की हालत गंभीर हो गई। बाद में आरोपितों ने उसे उसकी ही टैक्सी में डालकर वहां से भगा दिया। इसके बाद उपचार के दौरान कुल्लू अस्पताल में दीपक कुमार झा की मौत हो गई, जिससे मामला हत्या में तब्दील हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज की तेज की जांच

घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई, जिसके आधार पर थाना बंजार में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 126(2), 115(2) व 3(5) बीएनएस सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशन ने की है।

यह भी पढ़ें: कपूरथला में महिला को गोली मारकर हिमाचल के नशामुक्ति केंद्र आ छिपे आरोपित, दोनों राज्यों की पुलिस ने दबोचे

यह भी पढ़ें: HRTC बस में दिल्ली से पांवटा साहिब आ रहे यात्री को बेहोशकर लूटा, रातभर ठंड में बेसुध पड़ा रहा व्यक्ति नहीं पहुंची पुलिस