कुल्लू में गाड़ी की टक्कर से मंडी के बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
कुल्लू में आईटीबीपी कैंप बबेली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंडी के एक युवक चेतन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुल्लू में गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कुल्लू में आईटीबीपी कैंप बबेली के पास हुआ हादसा।
मंडी निवासी चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य युवक योगेश गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब आठ किलोमीटर दूर आइटीबीपी कैंप बबेली के पास एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान चेतन पुत्र टीकम सिंह निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। यह हादसा सोमवार रात को पेश आया। इसमें एक जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार मंडी जिले के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
रात को हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे चेतन पुत्र टीकम सिंह निवासी जिला मंडी अपने साथी योगेश पुत्र गोवर्धन निवासी जिला मंडी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान आइटीबीपी बबेली शिविर के समीप एक जीप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
कुल्लू अस्पताल पहुंचाए
हादसे में चेतन को गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं, योगेश भी दुर्घटना में घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल योगेश को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में एक युवक की मौत की सूचना से उसके परिवार में शोक छा गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है हादसा कैसे पेश आया इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।