विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वीरभद्र सरकार में कुल्लू को मिला दोहरा नेतृत्व', मंत्री पद की खींचतान में विक्रमादित्य की पोस्ट से गरमाई सियासत

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:51 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में खाली मंत्री पद को लेकर कुल्लू में सियासी हलचल तेज हो गई है। विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट ने सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की मांग को हवा दी है।

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह। जागरण आर्काइव

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिमाचल में खाली मंत्री पद पर कुल्लू में सियासी हलचल तेज।

  2. विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट ने बढ़ाई कुल्लू के प्रतिनिधित्व की मांग।

  3. सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाएं।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में खाली चल रहे मंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चाओं के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की इंटरनेट मीडिया पोस्ट ने इस मुद्दे को और हवा दे दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में कुल्लू को मिले दोहरे राजनीतिक नेतृत्व की याद दिलाकर मौजूदा सरकार में जिले की हिस्सेदारी का सवाल उठा दिया है।

इस पोस्ट को महज एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि सुक्खू सरकार के सामने क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व की अपेक्षा के रूप में देखा जा रहा है। खासकर ऐसे समय में जब सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की मांग लगातार उठ रही है।

वीरभद्र सरकारों में कुल्लू को मिला दोहरा नेतृत्व

विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि देवभूमि कुल्लू की अपनी एक अलग राजनीतिक पहचान और महत्व है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकारों में कुल्लू को दोहरा नेतृत्व देकर इस क्षेत्र क मान बढ़ाया गया था। पूर्ण विश्वास है कि वर्तमान कांग्रस सरकार क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए जिले को सत्ता में उसकी उचित हिस्सेदारी जरूर प्रदान करेगी। 

विरोध हुआ मुखर

सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों में भी नाराजगी है। कार्यकर्ता इस्तीफे तक की चेतावनी दे चुके हैं। वहीं विधायक ने 11 दिसंबर के बाद बड़ा फैसला लेने के संकेत दिए हैं। सरकार के प्रति उनके तल्ख बयानों ने भी चर्चाओं को तेज किया है।

विक्रमादित्य की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

अब विक्रमादित्य की पोस्ट से इस मुद्दे को नया राजनीतिक आधार मिल गया है। मंत्री की पोस्ट से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। 

पार्टी की अंदरूनी नाराजगी संभालने की चुनौती

एक ओर कुल्लू की सत्ता में हिस्सेदारी का सवाल है, दूसरी ओर खाली मंत्री पद को भरने का दबाव। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस आलाकमान के सामने क्षेत्रीय संतुलन के साथ पार्टी की अंदरूनी नाराजगी संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
अब देखना होगा कि कुल्लू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलता है या सियासी इंतजार और लंबा होता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने सुख सम्मान निधि योजना के 7.69 लाख आवेदन रद किए, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।