Move to Jagran APP

Himachal Weather: बर्फ से ढके अटल टनल के दोनों छोर, हिमस्खलन की चेतावनी जारी

लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए सोमवार को रक्षा भू भाग अनुसंधान (डीजीआरई) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। हिमस्खलन की चेतावनी के बाद मनाली व लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन लगातार पर्यटकों से अपील कर रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Mon, 30 Jan 2023 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 01:36 PM (IST)
Himachal Weather: बर्फ से ढके अटल टनल के दोनों छोर, हिमस्खलन की चेतावनी जारी
शिमला से लेकर मनाली तक भारी बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है

मनाली, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है। शिमला से लेकर मनाली तक भारी बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। सैलानियों की पहली पसंद बनी अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर ढाई फीट बर्फ की मोटी परत से ढक गए हैं। लाहुल स्पीति सहित मनाली की उझी घाटी में भारी हिमपात हुआ है।

loksabha election banner

लाहुल स्पीति में कल से लगातार हिमपात के क्रम चला हुआ है। मनाली के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में दो से ढाई फीट जबकि समस्त घाटी में आधा फीट से एक फीट तक बर्फ की चादर बिछी है। अभी भी बर्फबारी लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: Shimla: कुफरी नारकंडा में हिमपात और वर्षा के साथ आंधी, 3 एनएच सहित 431 सड़कें बंद, 2223 ट्रांसफार्मर खराब

हिमस्खलन की चेतावनी जारी

लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए सोमवार को रक्षा भू भाग अनुसंधान (डीजीआरई) द्वारा हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। हिमस्खलन की चेतावनी के बाद मनाली व लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीजीआरइ की चेतावनी के बाद एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने पर्यटकों व वाहन चालकों को नेहरुकुण्ड व सोलंगनाला से आगे न जाने का आग्रह किया है।

सतर्क रहने का निर्देश जारी

डीजीआरई ने मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सोलंगनाला, धुंधी व अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित लाहुल घाटी के अटल टनल के नार्थ पोर्टल से केलंग हिमस्खलन को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है। इसी की साथ ही लाहुल कुल्लू के नेहरूकुंड-कुलंग-पलचान और कोठी, कोठी से रोहतांग दर्रा, पलचान से सोलंगनाला, सोलंगनाला से धुंधी, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर-सिस्सू-तांदी, दारचा रूट केअलावा दारचा -पटसेउ- जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचुंगला के अलावा पांग से तंगलंगला के बीच हिमस्खलन हो सकता है।

वहीं, तांदी किर्तिंग,थिरोट, कुकुमसेरी, उदयपुर से शौर, किलाड़ से बरवास, छतड्डू लोसर, ताबो -काजा- समदो में हिमस्खलन की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: Dharamshala Weather: एक बार फिर मौसम ने ली करवट, जानें कहां-कहां हुई बर्फबारी

पर्यटकों से आग्रह

एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मनाली से आगे उंचाई वाले सभी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है जिससे हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि डीजीआरई ने भी विभिन्न स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका जताई है। उन्होंने पर्यटकों व लोगों से आग्रह किया कि वो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। पर्यटकों से आग्रह किया जा रहा है कि बर्फबारी देखने के लिए बहुत ऊंचे स्थानों पर न जाएं। सड़कों पर लगातार बर्फ जमा हो रही है, जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.