विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: सहेली के घर जाने के बहाने बहला फुसलाकर ले गए थे साथ, दोनों आरोपित गिरफ्तार

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Jan 2026 02:54 PM (IST)

कुल्लू में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 वर्षीय ...और पढ़ें

कुल्लू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। प्रतीकात्मक फोटो

कुल्लू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कुल्लू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार।

  2. पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज, एक नाबालिग बाल सुधार गृह भेजा।

  3. आरोपी सहेली के घर ले जाने के बहाने छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गए।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुष्टि होने पर एक नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह भेज दिया है। 

तीन जनवरी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने छात्रा का पता लगाया और बाद में वह घर पहुंची।

अगले दिन छात्रा ने तबीयत खराब होने की शिकायत की और स्वजन को आपबीती बताई। इसके बाद स्वजन ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 

मेडिकल के बाद दोनों आरोपित पकड़े

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने की है।

सहेली के घर जाने के बहाने ले गए थे साथ 

पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। बताया जा रहा है आरोपित छात्रा को उसकी सहेली के घर ले जाने के बहाने साथ ले गए थे, इस दौरान उन्होंने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में सनसनीखेज वारदात, जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला लापता नाबालिग लड़की का शव

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ऊना की बनगढ़ जेल में भिड़ गए कैदी, गुगु गैंग ने अमरीश राणा का साथ देने वालों को भी धमकी