विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: मंडी में सनसनीखेज वारदात, जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला लापता नाबालिग लड़की का शव

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 07 Jan 2026 12:43 PM (IST)

मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में 29 दिसंबर से लापता दसवीं कक्षा की नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव बड़ेहन जंगल ...और पढ़ें

मंडी में जंगल में लापता लड़की का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

मंडी में जंगल में लापता लड़की का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

HighLights

  1. मंडी में लापता नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला।

  2. शव निहरी के बड़ेहन जंगल में जंगली जानवरों ने नोचा।

  3. पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक जांच के आदेश दिए, पड़ताल जारी।

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लापता नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव निहरी के बड़ेहन जंगल से मिला है। निहरी क्षेत्र की नाबालिग लड़की 29 दिसंबर को अचानक घर से कहीं चली गई थी। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस संबंध में पहली जनवरी को थाना बीएसएल कालोनी में मामला दर्ज किया गया था। 

ड्रोन टीम ने सड़क से डेढ़ किलोमीटर दूर पाया शव

मामले की जांच के दौरान जिला मंडी पुलिस व निहरी पुलिस की ड्रोन टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान निहरी के बड़ेहन जंगल में सड़क से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ढांक के पास नाबालिग का शव बरामद हुआ है।

जंगली जानवरों ने नोच डाला है शव

शव के कुछ हिस्सों को जंगली जानवरों द्वारा नोचने के निशान पाए गए हैं। मृतका की शिनाख्त उसके पिता ने की। पिता ने फिलहाल बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। 

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा तथा भारत भूषण मौके पर दलबल सहित पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंडी पुलिस की फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

क्या कहती हैं एसपी मंडी साक्षी वर्मा

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि लापता नाबालिग का शव जंगल में मिला है, जिसे जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत किया गया है। फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहन पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें: HRTC का जांच अधिकारी ही निकला भ्रष्टाचार में संलिप्त, सही रिपोर्ट देने की एवज में मांग रहा था रिश्वत, निगम प्रबंधन ने लिया एक्शन

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ऊना की बनगढ़ जेल में भिड़ गए कैदी, गुगु गैंग ने अमरीश राणा का साथ देने वालों को भी धमकी