'सभी विकल्प खुले...', मंत्री नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस MLA सुंदर ठाकुर के बगावती तेवर, अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू के मान-सम्मान और विकास की बात की, साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर भी ...और पढ़ें
-1794932262560_m.webp)
कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर। फोटो- सोशल मीडिया
HighLights
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू के मान-सम्मान की बात की।
मंत्री पद से ज्यादा कुल्लू का विकास ही उनकी प्राथमिकता।
कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जिले के मुद्दों पर चर्चा की।
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि वह और कार्यकर्ता कुल्लू के मान-सम्मान की बात कर रहे हैं। हर सरकार में कुल्लू को प्रतिनिधित्व मिलता आया है। प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल कुल्लू ने बड़े राजनीतिक बदलावों और आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मंगलवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जिले के विकास से जुड़े मुद्दों पर बात की। सुंदर ठाकुर ने कहा कि सरकार के चौथे वर्ष में प्रवेश के बीच कार्यकर्ताओं ने बंद कमरे में अपनी बातें रखीं। उन्हें समस्याओं और मान-सम्मान से जुड़े मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है। उनकी भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और सभी विकल्प खुले हैं।
'मंत्री पद नहीं, कुल्लू का विकास चाहिए'
कुल्लू के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से कांग्रेस को मजबूत किया है और बड़े आयोजनों में उनकी भूमिका अहम रहती है। उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है। उन्हें मंत्री पद नहीं, कुल्लू का विकास चाहिए। जिले को केवल एक विधानसभा क्षेत्र के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि उसका प्रभाव आसपास के क्षेत्रों तक है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: कांगड़ा के बंटवारे पर कांग्रेस में दो फाड़, विभाजन के खिलाफ उतरे MLA बाली; मंत्री गोमा ने की नए जिले की वकालत
गारंटियां कांग्रेस पार्टी की थीं और महिलाओं के 1500 रुपये के फार्म अलका लांबा ने भरवाए थे। विकास का पैमाना केवल मंत्रिमंडल में पद या बड़ी इमारतें नहीं हैं। आम जनता की अपेक्षाओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। आगे जनता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर दिशा तय होगी।
कैबिनेट दर्जे में देरी पर उन्होंने कहा कि यदि यह देने की बात थी तो विलंब का जवाब निर्णय लेने वालों से पूछा जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं को नोटिस देने की चर्चाओं पर कहा कि उनकी आवाज दबाने के बजाय बात सुनी जानी चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।