विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kullu Snowfall News: 45 दिन बाद भी औट-लुहरी-सैंज NH पड़ा बंद, हिमपात होने से नहीं दौड़ रही बसें; बहाली में दिक्‍कत

Published: Thu, 14 Mar 2024 04:00 PM (IST)

Aut Luhri Sainj NH Closed हिमाचल प्रदेश में 45 दिनों से औट-लुहरी-सैंज नेशनल हाईवे बंद पड़ा हुआ है। प्रदेश में ...और पढ़ें

45 दिन बाद भी औट-लुहरी-सैंज NH पड़ा बंद (फाइल फोटो)
45 दिन बाद भी औट-लुहरी-सैंज NH पड़ा बंद (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, कुल्लू। हिमपात होने के कारण औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पिछले 45 दिनों से बंद पड़ा है। हालांकि बीच में छोटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया था लेकिन हिमपात होने के कारण फिर से बंद हो गया है। ऐसे में आउटर सराज की 69 पंचायतों के लोगों के लिए जलोड़ी दर्रा परेशानी का कारण बना है।

प्रदेश में ऐसा राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं देखा होगा जो लिंक मार्ग से भी तंग है। उपर से लोगों के लिए 10280 फीट की उंचाई पर जलोड़ी जोत परेशानी बना है। यहां पर हल्का सा हिमपात होने के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाता है।

स्नो कटर से सड़क साफ करना नहीं संभव 

स्थानीय निवासी व सीटू नेता पदम प्रभाकर ने कहा कि मार्ग को बहाल करने के लिए एक भी स्नो कट्टर नहीं लगा है। बिना स्नो कटर के सोझा से जलोडी सड़क साफ करना संभव नहीं है। मशीन से मार्ग को बहाल करने में देरी हो रही है। पहली बार ऐसा देखा गया कि त्योहार के लिए भी मार्ग को विभाग बहाल नहीं कर पाया है। प्रतिदिन मार्ग से सैकड़ों लोग पैदल सफर करने को मजबूर है। दोनों ओर निजी वाहन मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इन पर न तो स्थानीय पुलिस व प्रशासन ध्यान दे रहा है।

क्या कहते हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष

आउटर सराज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में आउटर सराज के 500 से अधिक लोग रह रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से उन्हें आने जाने में भारी भरकम पैसे देकर कई परेशानियों से गुजरकर सफर करना पड़ रहा है। हमारी सरकार व जिला प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग की बहाली के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए जाए। अन्यथा एसोसिएशन ठोस कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Snowfall In Manali: हिमपात से बंद हुई अटल टनल, वाहनों की आवाजाही हुई प्रभावित; पर्यटकों और ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबतें

बंजार से जलोड़ी जोत तक मार्ग बहाली में देरी

आनी की ओर से हर बार मार्ग को जलोड़ी जोत तक तय समय अवधि में वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाता है। लेकिन बंजार की ओर से जलोड़ी जोत से मार्ग की बहाली में लेटलतीफी होती है। यहां पर सोझा और जीभी के लोग अपना लाभ देखते हुए मार्ग को बहाल नहीं होने देना चाहते हैं। बड़ानाला में हिमपात जल्दी नहीं पिघलती है जिस कारण ज्यादा दिक्कत पेश आती है।

कुल्लू जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 305 को बहाल करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन एकाएक दोबार हिमपात हो रहा है और मार्ग फिर से बंद हो जाता है। -केएल सुमन, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग-305

यह भी पढ़ें: Kiratpur-Manali Four Lane: मंडी से चंडीगढ़ सिर्फ तीन घंटे में... पीएम मोदी ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन का किया उद्घाटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।