विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiratpur-Manali Four Lane: मंडी से चंडीगढ़ सिर्फ तीन घंटे में... पीएम मोदी ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन का किया उद्घाटन

Published: Mon, 11 Mar 2024 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2024 04:38 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन (Kiratpur-Manali Four Lane) का पुंघ (सुंदरनगर) तक सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम से वर्चुअली ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का किया उद्घाटन

HighLights

  1. कीरतपुर-मनाली फोरलेन का पुंघ (सुंदरनगर) तक उद्घाटन
  2. गुरुग्राम से पीएम मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन
  3. मंडी से चंडीगढ़ सिर्फ तीन घंटे में पहुंच सकेंगे

जागरण संवाददाता, मंडी। अब मंडी से चंडीगढ़ लोग अपने वाहन में आराम से तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। पहले छह घंटे में चंडीगढ़ पहुंचना भी संभव नहीं हो पाता था। करीब 40 किलोमीटर की दूरी, बिलासपुर जिले की स्वारघाट की उतराई चढ़ाई का झंझट समाप्त होने से पैसे व समय दोनों की बचत होगी। मालभाड़ा भी कम हुआ है। किसान बागवानों के ताजे उत्पाद भी आसानी से अन्य राज्यों की मंडियों तक पहुंचेंगे।

इस फोरलेन को ग्रीन व ब्राउन फील्ड में बांटा गया है। करीब 48 किलोमीटर ब्राउन व 21.203 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड फोरलेन का निर्माण हुआ है। सफर को सुगम बनाने के लिए पंजाब की सीमा से लगते कैंची मोड़ से सुंदरनगर के भवाणा तक पांच सुरंगों,25 बड़े और 17 छोटे पुलों का निर्माण किया गया है। पांचों सुरंगों की लंबाई करीब साढ़े पांच किलोमीटर है। फोरलेन का निर्माण कार्य वैसे कुल्लू तक पूरा हो गया था।

पीएम मोदी ने पेश की मिसाल

इसका तीन चरणों का उद्घाटन गत वर्ष जून-जुलाई में प्रस्तावित था। जुलाई व अगस्त की आपदा से मंडी से मनाली तक मार्ग को भारी नुकसान हुआ था। इसके चलते उद्घाटन का कार्यक्रम टाल दिया था। जितना काम पूरा उतने का उदघाटन चुनावी बेला पर जनता को गुमराह करने के लिए राजनीतिक दल आधे-अधूरे विकास कार्यों का लोकार्पण कर देते हैं। पीएम मोदी ने ऐसा न कर एक मिसाल पेश की है।

कीरतपुर मनाली फोरलेन का जितना काम पूरा हो गया है। उतने का ही उद्घाटन किया है। वैसे नौलखा से नागचला तक फोरलेन बन चुका है। वाहनों का आगमन भी हो रहा है। सुंदरनगर बाईपास का काम पूरा न होने से नागचला तक उदघाटन नहीं किया। मोदी ने हिमाचल की जनता को 6713 करोड़ की परियोजनाएं भेंट की हैं।

इन विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

पीएम मोदी ने हमीरपुर बाईपास (चिल बहल) के अंत से ज्वालामुखी के भांगबार खंड तक 1146 करोड़ की लागत से बनने वाले 37 किलोमीटर पक्के कंधों वाले दो लेन मार्ग का नींव पत्थर रखा। 739 करोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग 103 एवं 3 शिमला मटौर पर बनने वाले 17 किलोमीटर लंबे हमीरपुर बाईपास, पठानकोट मंडी फोरलेन पर कांगड़ा जिले के सिहुनी से राजोल तक 637 कराेड़ की लागत से 18 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण, पुनर्वास व उन्नयन का शिलान्यास किया। इसी मार्ग पर 837 करोड़ की लागत से बनने वाले 16 किलोमीटर ठानपुरी परौर फोरलेन की आधारशिला भी रखी।