Move to Jagran APP

कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

उपमंडल जवाली के तहत भोल में सड़क पार कर रही महिला को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 09:28 PM (IST)
कार की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

संवाद सूत्र, जवाली : उपमंडल जवाली के तहत भोल में सड़क पार कर रही महिला को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कार के मालिक ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर पंचायत जवाली के वार्ड तीन की निवासी 47 वर्षीय सैना देवी पत्नी दर्शन सिंह शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भोल में सड़क पार कर रही थी। इस दौरान भोल निवासी व्यक्ति ने इनोवा कार से उसे टक्कर मार दी। इससे महिला को गहरी चोटें आई। कार का मालिक महिला को तुरंत सिविल अस्पताल जवाली ले गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

शाहपुर में महिला ने फंदा लगा दी जान, सास गिरफ्तार

संवाद सूत्र, शाहपुर : शाहपुर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 38 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी सुरिद्र कुमार निवासी नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड दो हाडा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर सास को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया है।

थाना शाहपुर से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात ऊषा देवी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन घर से बाहर थे। जब वे घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृतका के दो बेटे हैं और पति मजदूरी करता है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ऊषा देवी की सास उसे परेशान करती थी। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.