विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भवारना में दो युवकों ने बुजुर्ग व्‍यक्ति से कर डाला कुकर्म

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:50 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के पालमपुर के भवारना में एक बैंड पार्टी में शा‍म‍िल दो युवकों ने अपनी ही टोली के एक ...और पढ़ें

भवारना में दो युवकों ने बुजुर्ग व्‍यक्ति से कर डाला कुकर्म
भवारना में दो युवकों ने बुजुर्ग व्‍यक्ति से कर डाला कुकर्म

भवारना [जेएनएन]: जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के तहत आने वाले पुलिस थाना भवारना के तहत स्थानीय ग्राम पंचायत में दो युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति के साथ ही कुकर्म कर डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित व्यक्ति और दोनों आरोपी युवक पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: शिक्षक ने किया बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने पहनाई जूतों की माला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव से दस बारह लोगों की एक टोली भवारना में पिछले काफी दिनों से रहकर विवाह शादियों व अन्य कार्यक्रमों में बैंड बजाने का काम कर रही थी। बैंड पार्टी की इस टोली में गुरदासपुर के डडवां गांव का 62 साल का एक व्यक्ति भी कुछ समय पहले ही शामिल हुआ था। रविवार रात को किसी शादी में बैंड बजाकर आरोपी युवकों ने भवारना में किराये पर ली अपनी एक दुकान में शराब पी और उसके बाद वह अपने क्वाटर गांव बडघवार चले गए जहां मुकेश उर्फ़ निशु (26) और विक्की (35)ने अपने साथी उक्त बुजुर्ग के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। पीड़ित बुजुर्ग ने शर्म के मारे यह बात किसी को नहीं बताई और सोमाबार को दवाई लेने भवारना अस्पताल चला गया। जहां से मामला पुलिस के पास पहुंचा।

यह भी पढ़ें: नरवाना में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में

बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया और बुजुर्ग का मेडिकल करवाया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को बुजुर्ग को साथ लेकर घटना वाली जगह की भी शिनाख्त की है। पालमपुर के डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें अब न्यायलय में पेश किया जायेगा। भवारना ग्राम पंचायत में पहली बार हुए इस शर्मनाक मामले से पूरा दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा।